IPL 2023: जानें मुंबई इंडियंस टीम की नेटवर्थ और उनके आय के साधन
मुंबई इंडियंस की नेटवर्थ 1.3 बिलियन यूएस डाॅलर (9968 करोड़) के करीब है।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2023 4:31 अपराह्न

भारत की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग है, जिसमें विश्व भर के क्रिकेटर्स खेलना चाहते हैं। बता दें कि वैल्यूएशन के हिसाब से इसने इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) और नेशनल बास्टकेटबाॅल एसोसिएशन (NBA) को पीछे छोड़ दिया है।
तो वहीं इस लीग की सबसे सफल टीमों के बारे में बताया जाए, तो मुंबई इंडियंस ट्राॅफी जीतने के मामले में सबसे टाॅप है। गौरतलब है कि उसने कुल पांच बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है।
साथ ही फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार दुनिया की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस है, जिसकी मार्केट वैल्यू पिछले साल अप्रैल के मुताबिक 1.3 बिलियन यूएस डाॅलर (9968 करोड़ रूपए) के आस-पास की है। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी किस प्रकार पैसे कमाती है-
1. मीडिया राइट्स
गौरतलब है कि जून 2022 में 2023-27 आईपीएल सीजन के लिए मीडिया राइट्स के टेलिविजन अधिकार स्टार स्पोर्ट्स को 23575 और डिजिटल अधिकार वायकाम 18 को 23758 करोड़ रूपए में हासिल किए थे।
तो वहीं इन मीडिया राइट्स से प्राप्त राशि में से कुछ हिस्सा बीसीसीआई फ्रेंचाइजियों को भी देता है। क्योंकि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सफलतम टीमों में शुमार है, इस वजह से उम्मीद की जाती है कि उन्हें मीडिया राइट्स में से एक अधिक हिस्सा मिलता होगा।
2. स्पाॅन्सरशिप
बता दें कि आईपीएल टीमों के लिए आय का प्रमुख साधन स्पाॅन्सरशिप है, जिससे वह मुख्य रूप से पैसे कमाते हैं। स्पाॅन्सर आप खिलाड़ियों की जर्सी, जूते, कैप और किट पर आसानी से देख सकते हैं। साथ ही फ्रेंचाइजी भी अपनी टीम को लोगो को नामी ब्रांड्स के साथ एंडोर्स करती है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 से मुंबई इंडियंस टीम का स्लाइस ब्रांड का लोगो एक प्रमुख स्पाॅन्सरशिप ब्रांड है, जिससे टीम को सबसे ज्यादा रिवेन्यू आता है।
3. स्टेडियम टिकट की बिक्री से आय
आप में ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा कि आईपीएल टीमों का टूर्नामेंट में खुद के मैच की टिकट बिक्री में भी हिस्सा होता है। तो वहीं आपको बता दें कि जब आईपीएल होम व अवे फाॅर्मेट में आयोजित होता है तो 7 मैच टीमों को अपने होम ग्राउंड पर खेलना होता है।
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस टीम के होम ग्राउंड डीवाई पाटिल, ब्रेबोर्न और वानखेड़े स्टेडियम हैं। तो वहीं जब भी इन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस टीम के मैच आयोजित होते हैं तो बीसीसीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक टिकट बिक्री का कुछ हिस्सा, मुंबई इंडियंस को भी मिलता है।
4. मर्चेंटडाइस ब्रिकी
बता दें कि टीमें अपनी टीम के लोगो के साथ कई मर्चेंटडाइस चीजों की बिक्री कर भी पैसे कमाती है, जो जर्सी, वीयरेबल आइटम, काॅफी मग, मोबाइल कवर और सौंदर्य प्रसाधन इत्याति में से कोई भी सामान हो सकता है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 की शुरूआत से मुंबई इंडियंस ने ‘एमआई शाॅप’ के नाम से एक साइट भी लांच की है, जिस पर टीम से जुड़े सभी उत्पादों को खरीद सकते हैं। फलस्वरूप इन उत्पादों की बिक्री से भी मुंबई इंडियंस को आय होती है।
5. प्राइज अमाउंट
अगर मुंबई के आय के साधनों की बात करें अन्य साधनों के मुकाबले प्राइज मनी से बहुत ही कम आय टीम को होती है, लेकिन होती है ये निश्चित है। तो वहीं मुंबई इंडियंस ने कुल 5 पांच टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
सबसे पहले टीम ने साल 2013 में सीएसके को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था और 10 करोड़ रूपए भी अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में दोबारा खिताब जीता है और 15 करोड़ रूपए की प्राइज मनी अपने नाम की। कुल मिलाकर उन्होंने पांच सीजन में 75 करोड़ रूपए अपने नाम किए है, जिसमें से कुछ हिस्सा फ्रेंचाइजी को भी जाता है।