मुझे अब इससे कोई भी मतलब नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या बोल रहे हैं: डेन पीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे अब इससे कोई भी मतलब नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या बोल रहे हैं: डेन पीट

डेन पीट ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि जब से उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल का जवाब देना बंद कर दिया है तब से उन्हें काफी मदद मिली है और वो काफी अच्छी जिंदगी जी रहे हैं।

Dane Piedt (Pic Source-Twitter)
Dane Piedt (Pic Source-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर डेन पीट का मानना है कि उन्हें इस चीज से कोई भी मतलब नहीं है कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं। डेन पीट ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि जब से उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल का जवाब देना बंद कर दिया है तब से उन्हें काफी मदद मिली है और वो काफी अच्छी जिंदगी जी रहे हैं।

बता दें, डेन पीट ने 2014 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जिसमें दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। हैमिल्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए, हालांकि इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा।

द संडे टाइम्स पर बात करते हुए डेन पीट ने कहा कि, ‘मुझे इस चीज से कोई भी मतलब नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं। सोशल मीडिया से दूरी बनाना मेरे लिए काफी मददगार साबित हुआ। एक युवा खिलाड़ी के रूप में जब लोग आपको लेकर या आपकी गेंदबाजी को लेकर बात करते हैं तो आपको भी उनका जवाब देना सही लगता है लेकिन मुझे अब इससे कोई भी मतलब नहीं रह गया है।’

अपने परिवार को लेकर दिग्गज स्पिनर ने दिया बड़ा बयान

डेन पीट ने अपने परिवार को लेकर कहा कि, ‘युवा परिवार होने से आपकी जिंदगी को एक नई दिशा मिलती है और मैं अपने युवा बच्चों को यही दिखाना चाहता हूं कि उसके पिता ने जिंदगी में काफी कुछ हासिल किया है। लोगों की बातों का अब मुझे कोई भी मतलब नहीं रह गया है। मैं इस समय अपनी जिंदगी के जिस फेज में हूं उसका लुप्त काफी अच्छी तरह से उठा रहा हूं। काफी अच्छा लग रहा है कि मुझे अब जिंदगी में सुकून मिल रहा है।’

बता दें, डेन पीट मेजर लीग क्रिकेट के पिछले सीजन में वॉशिंगटन फ्रीडम का भाग थे लेकिन इस सीजन में वो नहीं खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस शानदार स्पिनर का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बहुत जल्द डेन पीट को दक्षिण अफ्रीका की ओर से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में फिर से खेलते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?