भारत के नाम पर बहुत TRP लेते हैं डेविड वॉर्नर, इस बार तस्वीर के जरिए प्यार दिखाने की कोशिश - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के नाम पर बहुत TRP लेते हैं डेविड वॉर्नर, इस बार तस्वीर के जरिए प्यार दिखाने की कोशिश

वनडे सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में होगा जबकि दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। यह सीरीज भी भारत में ही खेली जाएगी।

वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत पहुंच चुके हैं। जैसे ही डेविड वॉर्नर भारत पहुंचे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

बता दें, आगामी वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ने ही अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी थी। डेविड वॉर्नर को भी ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली है और वो इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने को देखेंगे। डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी

भारतीय टीम की बात की जाए तो वनडे वर्ल्ड कप 2023 का वो अपना पहला मुकाबला 8 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में होगा जबकि दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच 27 सितंबर को राजकोट में होगा। दोनों टीमें इस वनडे सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। इस वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं। भारतीय टीम की बात की जाए तो पहले दो वनडे मैचों के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है और इसी वजह से इन मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। वहीं तीसरे वनडे में दोनों अनुभवी बल्लेबाज भारतीय टीम में वापसी करेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?