'किसने कहा मेरा करियर खत्म हो गया है' वनडे क्रिकेट करियर खत्म होने पर बोले David Warner - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘किसने कहा मेरा करियर खत्म हो गया है’ वनडे क्रिकेट करियर खत्म होने पर बोले David Warner

वाॅर्नर वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे थे। 

David Warner (Image Credit- Twitter X)
David Warner (Image Credit- Twitter X)

37 साल के डेविड वाॅर्नर का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 काफी ज्यादा शानदार रहा है। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले वाॅर्नर अपनी खराब फाॅर्म से गुजर रहे थे, लेकिन वर्ल्ड कप में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया के लिए वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

वाॅर्नर ने टूर्नामेंट में खेले गए 11 मैचों में 48.64 की औसत व 108.30 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 535 रन बनाए थे। हालांकि, अब सोशल मीडिया के माध्यम से वाॅर्नर ने वनडे क्रिकेट को और खेलने की इच्छा जताई है।

बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डेविड वाॅर्नर से जुड़ी एक पोस्ट को लेकर वाॅर्नर ने खुद, इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। वाॅर्नर ने इसको लेकर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- किसने कहा मेरा करियर खत्म हो गया है (Who said I am done?)

देखें डेविड वाॅर्नर की यह पोस्ट

साथ ही आपको बता दें कि डेविड वाॅर्नर रेड बाॅल क्रिकेट से बहुत जल्द संन्यास लेने वाले हैं। गौरतलब है कि वाॅर्नर ने पिछले साल कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी 2023 में घरेलू टेस्ट सीरीज उनके टेस्ट करियर की आखिरी सीरीज होने वाली है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद व्हाइट बाॅल क्रिकेट को वाॅर्नर और कितना लंबा लेकर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे इसे टाइप करने में थोड़ा समय लगा’ ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2023 में जीत के बाद Ben Stokes

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?