WTC फाइनल और एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, डेविड वॉर्नर को मिली टीम में जगह
वहीं पैट कमिंस की भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हो गई है।
अद्यतन - अप्रैल 19, 2023 11:20 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें WTC का मुकाबला इस साल ही 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने होगी। वहीं इस साल ही एशेज सीरीज खेला जाएगा। जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा।
दरअसल WTC के लिए ऑस्ट्रलिया ने डेविड वॉर्नर को टीम में शामिल किया है। बता दें पिछले कुछ समय से वह अच्छे फॉर्म में नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिआई टीम ने इस बल्लेबाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है। वहीं इन दिनों डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट की चर्चा भी काफी तेज है। दरअसल टेस्ट क्रिकेट में अच्छी फॉर्म नहीं होने के कारण उन्हें रिटायरमेंट की सलाह मिल रही थी।
लेकिन अब वहीं उन्हें WTC फाइनल के लिए चुना गया है। जिसके बाद फिलहाल उनकी रिटायरमेंट की खबरो पर विराम लग गया है। WTC फाइनल के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। इन टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसा परफॉर्म करेगी उसे देखते हुए बाकि के तीन मैचों के लिए टीम की घोषणा होगी।
पैट कमिंस की भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुई वापसी
वहीं पैट कमिंस की भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हो गई है, जो अपनी मां के निधन के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दो टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। बता दें चीफ सिलेक्टर जॉर्ज विली ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थिति, हाल ही में किए भारत दौरे से बहुत अलग है और कुछ बदलाव उन स्थितियों पर निर्भर है, जिसकी हम उम्मीद कर रहे हैं।
Your 17-strong squad ready for a massive few months abroad 💪 pic.twitter.com/yjrSdG9kyn
— Cricket Australia (@CricketAus) April 19, 2023
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मार्कस, जोश और मिच मार्श भी टीम में वापस आ गए हैं और वह अच्छा परफॉर्म करेंगे। वहीं इस टीम में चार गेंदबाजों को भी शामिल किया गया है। बता दें WTC का फाइनल ओवल में 7 जून से 11 जून के बीच खेला जाएगा। वहीं एशेज सीरीज की शुरुआत WTC के ठीक बाद 16 जून से होगी।
WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम इस प्रकार है:
पैट कमिंस (c), एलेक्स केरी, डेविड वार्नर, स्कॉट बोलैंड, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड,जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (vc) , मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी