उप-कप्तान रहे शिखर धवन सभी खिलाड़ियों को छोटा भाई मानते हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

उप-कप्तान रहे शिखर धवन सभी खिलाड़ियों को छोटा भाई मानते हैं!

शुभमन गिल ने एक तस्वीर की थी इंस्टा स्टोरी पर शेयर।

(Image Credit-Instagram)
(Image Credit-Instagram)

हाल ही में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीती है, जहां इस सीरीज में टीम इंडिया के उप-कप्तान शिखर धवन थे और कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल के हाथ में थी। लेकिन इस दौरान ज्यादातर बात गब्बर को लेकर ही हुई और उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया सीरीज में।

एक झटके में कप्तान से उप कप्तान बना दिया शिखर धवन को

जी हां, फैन्स भारतीय क्रिकेट बोर्ड से काफी ज्यादा नाराज हुए थे, जिसका कारण था जिम्बाब्वे के लिए अचानक कप्तान बदल देना। इस दौरे के लिए पहले शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था, लेकिन अचानक ये जिम्मेदारी केएल राहुल को दे दी और इस फैसले से फैन्स भड़क गए थे।

सीरीज खत्म होने के बाद भी उप कप्तान बने रहे शिखर धवन!

*शुभमन गिल ने एक तस्वीर की थी इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*तस्वीर में गिल के साथ राहुल, शिखर धवन आ रहे हैं नजर।
*सीरीज खत्म होने के बाद भारत लौटते समय की है तस्वीर।
*सभी खिलाड़ियों के साथ खुश नजर आ रहे हैं उप कप्तान शिखर धवन।

उप कप्तान शिखर धवन की तस्वीर बाकी खिलाड़ियों के साथ

(Image Credit-Instagram)
(Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया के लिए काफी शानदार रही सीरीज

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ था, साथ ही इन युवा खिलाड़ियों ने भी खुद को साबित किया और वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर जीत का रिकॉर्ड कायम रखा।

गब्बर अब खेल रहे हैं सिर्फ 1 ही प्रारूप

शिखर धवन को अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही मौका मिल रहा, टेस्ट क्रिकेट उन्होंने सालों से नहीं खेला और अब टी-20 फॉर्मेट में भी उनको मौका मिलना बंद हो गया है। साथ ही उनकी इस साल टी-20 वर्ल्ड कप खेलने की भी उम्मीद नहीं है।

close whatsapp