ट्विटर प्रतिक्रियाएं: दीपक चाहर की अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार वापसी देख फैंस हुए प्रफुल्लित - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: दीपक चाहर की अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार वापसी देख फैंस हुए प्रफुल्लित

दीपक चाहर ने अपने सात ओवरों में केवल 27 रन गंवाए और तीन विकेट लिए।

Deepak Chahar. (Photo by JEKESAI NJIKIZANA/AFP via Getty Images)
Deepak Chahar. (Photo by JEKESAI NJIKIZANA/AFP via Getty Images)

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने लगभग 7 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर यादगार वापसी की है। वह 18 अगस्त को हरारे में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी कर रहे हैं। फरवरी 2022 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे दीपक चाहर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले तीन ओवरों में सिर्फ 10 रन देते हुए शानदार गेंदबाजी की।

उन्होंने नई गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया, और जिम्बाब्वे के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को मात्र 31 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारतीय तेज गेंदबाज ने इनोसेंट कैया (4), तदिवानाशे मारुमनी (8) और वेस्ले मधेवेरे (5) को अपना शिकार बनाया और अपने सात ओवरों में केवल 27 रन गंवाए।

दीपक चाहर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ की दमदार वापसी

दीपक चाहर के अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने भी तीन-तीन विकेट लिए और जिम्बाब्वे को 41वें ओवर में 189 के स्कोर पर समेटने में टीम इंडिया की मदद की। जिम्बाब्वे के लिए केवल कप्तान रेजिस चकबवा (35), ब्रैड इवांस (33*) और रिचर्ड नगारवा (34) 30 रनों के आकड़े को पार कर पाए, जबकि अन्य खिलाड़ी 15 रन के आंकड़े को छू तक नहीं पाए, और भारत को लगातार विकेट गंवाते गए।

जीत के लिए 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अब तक एक भी विकेट नहीं गंवाया है। इस समय शिखर धवन (18*) और शुभमन गिल (5*) बल्लेबाज कर रहे है और भारतीय टीम का स्कोर 8वें ओवर में 32 है।

इस बीच, लंबे अंतराल के बाद भी दीपक चाहर के इस तरह के शानदार प्रदर्शन को देख भारतीय फैंस प्रफुल्लित हो उठे हैं, और ट्विटर पर उनकी सराहना कर रहे हैं। आपको बता दें, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी 2022 में घरेलू सीरीज में चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर थे।  चाहर को आईपीएल 2022 के अलावा, दक्षिण अफ्रीका सीरीज, आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरों से चोट के कारण चुकना पड़ा।

दीपक चाहर की दमदार वापसी पर ट्विटर पर फैंस ने इस तरह से अपने विचार व्यक्त किए –

https://twitter.com/PunjabKingsCult/status/1560186594425851904?

https://twitter.com/OffDrive_/status/1560180367654813696?

 

close whatsapp