डेविड वॉर्नर ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान, WTC फाइनल….
डेविड वॉर्नर की मानें तो वो अपने टेस्ट करियर को पाकिस्तान के खिलाफ 2023 में होने वाली अपने घर में सीरीज के बाद खत्म कर देंगे।
अद्यतन - Jun 3, 2023 4:32 pm

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना का खुलासा किया है और साथ ही यह भी कहा है कि वो 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। डेविड वॉर्नर की मानें तो वो अपने टेस्ट करियर को पाकिस्तान के खिलाफ 2023 में होने वाली अपने घर में सीरीज के बाद खत्म कर देंगे जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट से दूरी बना लेंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है और इस मैच से पहले डेविड वॉर्नर ने कहा कि, ‘आपको रन बनाना बेहद जरूरी होता है। मैंने हमेशा कहा है कि 2024 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी मुकाबला हो सकता है। मैं अपने परिवार और खुद का कर्जदार हूं। अगर मैंने यहां कुछ रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे भी खेलता रहा तो मैं यह बात पक्का कह सकता हूं कि मैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलूंगा।
अगर मैंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में और एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया तो पाकिस्तान सीरीज के बाद मैं इस प्रारूप से संन्यास ले लूंगा।’
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में डेविड वॉर्नर को अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है
बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से 11 जून तक लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस फाइनल को अपने नाम करना चाहेंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतना है तो डेविड वॉर्नर को टॉप ऑर्डर में बड़ा स्कोर बनाना होगा।
एशेज सीरीज में भी इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का चलना बेहद जरूरी है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अगर डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया जाता है तो वो अपनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाना है और इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के पास भारत में खेलने का काफी अनुभव है। इंडियन प्रीमियर लीग में भी डेविड वॉर्नर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई है।