डेविड वार्नर के मैनेजर ने CA पर निशाना साधते हुए 2018 बॉल-टेंपरिंग कांड को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर के मैनेजर ने CA पर निशाना साधते हुए 2018 बॉल-टेंपरिंग कांड को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे

जेम्स एर्स्किन ने कहा जब 2018 बॉल-टेंपरिंग कांड की सच्चाई सामने आएगी, तो लोगों की राय बदल जाएगी।

David Warner (Image Credit- Twitter)
David Warner (Image Credit- Twitter)

डेविड वार्नर के आजीवन कप्तानी प्रतिबंध की समीक्षा के लिए अपने आवेदन को वापस लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी दिग्गज के मैनेजर जेम्स एर्स्किन ने इस मामले को सही ढंग से नहीं निपट पाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की आलोचना करते हुए बॉल-टेंपरिंग कांड को लेकर कुछ सनसनीखेज दावे किए हैं।

डेविड वार्नर के मैनेजर ने दावा किया है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को 2018 में केप टाउन टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अधिकारियों ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की अनुमति दी थी। जेम्स एर्स्किन का यह भी मानना है कि इस बॉल-टेंपरिंग कांड में वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के अलावा और भी खिलाड़ी शामिल थे, और यहां तक ​​कहा कि जब सच्चाई सामने आएगी, तो लोगों की राय पूरी तरह से बदल जाएगी।

2018 बॉल-टेंपरिंग कांड की पूरी सच्चाई अब तक नहीं आई सामने

फॉक्स स्पोर्ट के अनुसार, जेम्स एर्स्किन ने SEN 1170 को बताया: “जब सच्चाई सामने आएगी, तो हर कोई कहेगा, ‘अच्छा, तो फिर सिर्फ डेविड वार्नर को ही क्यों टारगेट किया गया? लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि एक न एक दिन सच्चाई सामने आएगी। मैं आपको बता रहा हूं सच्चाई सामने आकर रहेगी। इस कांड में बहुत सारे लोग शामिल हैं, और कोई तो इस सच को सामने लाएगा। ऐसे दो क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपना हाथ ऊपर किया और कहा ‘हम सब सच क्यों नहीं बोलते? वे हम सभी को बाहर नहीं कर सकते’। यही हुआ भी।

होबार्ट में (2016) दो सीनियर अधिकारी चेंजिंग रूम में थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए टीम को कोस रहे थे, और वार्नर ने कहा कि हमें गेंद को रिवर्स स्विंग कराना पड़ेगा, और गेंद को रिवर्स स्विंग कराने का एकमात्र तरीका इसके साथ छेड़छाड़ करना है, और उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया, इसकी इजाजत दी गई।” डेविड वार्नर ने मैनेजर ने आगे कहा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को इस घटना के बाद पूरी तरह से खलनायक बना दिया गया और उसे और उसके परिवार को ट्रामा से गुजरना पड़ा।

जेम्स एर्स्किन ने अंत में कहा: “मुझे लगता है कि वह दक्षिण अफ्रीका में हुए इस कांड की प्रक्रिया से तंग आ चूका है, इस कारण उसके परिवार और पत्नी कैंडिस को बहुत आघात पहुंचा, और यहां तक कि उन्होंने अपना बच्चा तक खो दिया। मुझे लगता है कि यह अजीब है, मैं खुद इस प्रक्रिया को नहीं समझ पा रहा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वार्नर की अपील पर पब्लिक डिस्कशन चाहते हैं। आपको एक अंधा काला लैब्राडोर बनना होगा, क्योंकि इस कांड में तीन से अधिक लोग शामिल थे, लेकिन सिर्फ डेविड वार्नर को पूरी तरह से खलनायक बना दिया गया।”

close whatsapp