इंटिग्रिटी कोड रिव्यु के बाद डेविड वार्नर पर लगा आजीवन कप्तानी प्रतिबंध हट सकता है; पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंटिग्रिटी कोड रिव्यु के बाद डेविड वार्नर पर लगा आजीवन कप्तानी प्रतिबंध हट सकता है; पढ़िए पूरी खबर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डेविड वार्नर के अच्छे व्यवहार और विकास के लिए प्रतिबंधों की समीक्षा करने पर विचार कर रहा है।

David Warner (Image Source: Getty Images)
David Warner (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को साल 2018 में गेंद से छेड़छाड़ कांड में शामिल होने के लिए कप्तानी से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) 35-वर्षीय वार्नर के आजीवन प्रतिबंध को हटाने के लिए तैयार है, बोर्ड ने यह घोषणा 14 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में उनके रिहैब के लिए “पहले कदम” के रूप में सीए की अखंडता कोड की समीक्षा करने के बाद की।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) डेविड वार्नर के ऊपर से आजीवन कप्तानी प्रतिबंध को हटाने के लिए तैयार है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की वर्तमान आचार संहिता के अनुसार किसी गुनाह या सजा को एक बार मंजूरी देने के बाद उसकी समीक्षा की अनुमति नहीं होती है।

इस शर्त ने वार्नर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के पास केवल एक विकल्प छोड़ा है कि वे अपने हेड ऑफ इंटिग्रिटी जैकी पार्ट्रिज से बोर्ड के नियमों में बदलाव का मांग करे। इसलिए अब बोर्ड अपने हेड ऑफ इंटिग्रिटी से CA के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देने का अनुरोध किया है।

डेविड वार्नर को CA का रिव्यु क्लियर करने की जरुरत है

CA की आचार संहिता में खिलाड़ियों या अधिकारियों को “उचित समयावधि” के बाद दंड की समीक्षा करने का अनुरोध करने का अधिकार निर्दिष्ट किया गया है, जो डेविड वार्नर को अपने प्रतिबंध के संबंध में समीक्षा के लिए अनुरोध करने और इसे कप्तानी प्रतिबंध को हटाने की मांग में उनकी मदद करेगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा: “यह साबित करने की जिम्मेदारी आवेदक पर होगी कि जिस अपराध के लिए उन्हें सजा दी गई थी, उन्होंने उस क्षेत्र में वास्तव में सुधार किया है। वास्तविक सुधार की मान्यता में दंड के निलंबन के अलावा कोई भी समीक्षा मूल सजा पर दोबारा गौर नहीं करेगी। बोर्ड ने अनुरोध किया है कि सीए हेड ऑफ इंटीग्रिटी विचार के लिए कोड में संशोधन का प्रस्ताव रखे। इसके अलावा इस बात पर भी सहमति जताई गई है कि यदि दीर्घकालिक प्रतिबंधों के संबंध में एक संशोधन अपनाया जाता है, तो दंड की किसी भी समीक्षा को एक स्वतंत्र आचार संहिता आयोग द्वारा सुना जाएगा।

यह समीक्षा जितनी जल्दी हो सके की जाएगी, क्योंकि हम सभी का विचार है कि डेविड मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में शानदार योगदान दे रहे हैं। डेविड के नेतृत्व पर प्रतिबंध के संदर्भ में पहला कदम कोड की समीक्षा करना है, और यह देखना है कि क्या उन प्रतिबंधों की समीक्षा की जा सकती है, और क्या उस कोड में उपयुक्त संशोधन करने की आवश्यकता होगी। हम उनके अच्छे व्यवहार और विकास के लिए प्रतिबंधों की समीक्षा करने पर विचार कर रहे हैं।”

close whatsapp