सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर से मिले विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर से मिले विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

Virat Kohli Sudhir (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Sudhir (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में तो टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। लेकिन दूसरे वनडे मैच में खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी के चलते भारत को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत की बिखरती पारी को कुछ देर तक संभाले हुए थे। लेकिन वह भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में तीसरे वनडे में फैंस को विराट कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद है। इसी बीच तीसरे वनडे से पहले विराट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए और वही तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

सचिन तेंदुलकर के बिग फैन से मिले विराट कोहली

भारत के दिग्गज खिलाड़ी मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर हाल में विराट कोहली से एक फ्लाइट के दौरान मिले। सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर अपनी बॉडी पर इंडियन फ्लैग के रंग पेंट करते हुए नजर आते हैं। और वह अपने पीठ पर सचिन तेंदुलकर का नाम लिखते हैं।

भारत के तीसरे वनडे मैच के लिए सुधीर चेन्नई जा रहे थे। जिस दौरान वह फ्लाइट में विराट कोहली से मिले। मुलाकात के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सचिन के फैन सुधीर के लिए अपना स्वीट जेस्चर दिखाते हुए उनके साथ सेल्फी ली। सेल्फी के दौरान सुधीर सम्मान में हाथ जोड़ते हुए भी नजर आए।

यहां देखें विराट कोहली और सुधीर की वायरल तस्वीरें-

सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। सीरीज इस वक्त दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया ने साल की शुरूआत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में जीत हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। लेकिन इस वक्त टीम की सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क है। मिचेल स्टार्क ने दोनों ही वनडे मैचों में भारत की बल्लेबाजी क्रम को धवस्त करने का काम किया है। तीसरे वनडे मैच में भारत को मिचेल स्टार्क के खिलाफ खास रणनीति बनानी होगी।

close whatsapp