'मैंने कुछ नहीं सुना, मैं तो गोल्फ कोर्स पर था'- ओवल टेस्ट से पहले संन्यास की अफवाहों पर बोले डेविड वाॅर्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैंने कुछ नहीं सुना, मैं तो गोल्फ कोर्स पर था’- ओवल टेस्ट से पहले संन्यास की अफवाहों पर बोले डेविड वाॅर्नर

27 जुलाई से खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज का 5वां मैच

david warner
david warner

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 जुलाई, गुरूवार को जारी एशेज सीरीज का आखिरी और पांचवा मैच कींग्सटन ओवल, लंदन में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले मीडिया में ये खबर उड़ी थी कि इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं।

तो वहीं इन अफवाहों पर डेविड वाॅर्नर ने इस मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। वाॅर्नर का कहना है कि उन्हें तो इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। साथ ही जब से खबर मीडिया में सामने आई तो वो उस समय गोल्फ कोर्स पर थे। गौरतलब है कि वाॅर्नर इससे पहले कह चुके हैं जनवरी 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज साबित हो सकती है।

डेविड वाॅर्नर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि 36 साल के वाॅर्नर ने एशेज सीरीज के पांचवें मैच के शुरू होने से पहले रिटायरमेंट की अफवाहों पर कहा- नहीं, सचू कहूं तो मैंने इस बारे में कुछ नहीं सुना। मैं तो गोल्फ कोर्स पर गया हुआ था। इसके अलावा रिटायरमेंट को लेकर जब पत्रकारों ने वाॅर्नर से और सवाल किए, तो वाॅर्नर ने आगे कहा-

नहीं, मेरे पास इसकी कोई घोषणा नहीं है। मेरे लिए फिल्हास नेट्स में कड़ी मेहनत करने पर ध्यान देना है, जैसा कि मैंने आज की है। संभावित तौर पर अगर टीम में आपका चयन होता है तो वहां जाकर खेलें और एशेज सीरीज जीतने की कोशिश करें।

दूसरी ओर जारी एशेज सीरीज 2023 में डेविड वाॅर्नर के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो वह अब तक बुरी तरफ फ्लाॅप साबित रहे हैं। बता दें कि खेले गए चार टेस्ट मैचों में वाॅर्नर के बल्ले से सिर्फ 201 रन निकले हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि सीरीज के आखिरी मैच में डेविड वाॅर्नर का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है।

close whatsapp