AUS vs PAK: खेल के तीसरे दिन भी मेजबान ने दिखाया अपना 'A' गेम, शानदार गेंदबाजी के बाद दूसरी पारी में भी की बेहतरीन बल्लेबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: खेल के तीसरे दिन भी मेजबान ने दिखाया अपना ‘A’ गेम, शानदार गेंदबाजी के बाद दूसरी पारी में भी की बेहतरीन बल्लेबाजी

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं।

Aus vs Pak (Pic Source-Twitter)
Aus vs Pak (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरा दिन का खेल खत्म हुआ। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। यही नहीं मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ 300 रनों की बढ़त बनाई हुई है।

खेल का तीसरा दिन भी पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 487 रन बनाए थे। टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 211 गेंदों में 16 चौके और चार छक्कों की मदद से 164 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी।

जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 271 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 199 गेंदों में चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए। इमाम-उल-हक के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 121 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि शान मसूद ने 30 रनों का योगदान दिया।

बाबर आजम ने 21 रन बनाए जबकि साउद शकील ने 28 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार स्पिनर नाथन लियोन ने पहली पारी में तीन विकेट अपने नाम किए जबकि मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने दो-दो विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया ने नाम रहा तीसरा दिन

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में दो विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 106 गेंदों में एक चौके की मदद से 34* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि स्टीव स्मिथ ने 72 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 43* रन बना लिए हैं। पहली पारी में शतक जड़ने वाले डेविड वार्नर दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। मार्नस लाबुशेन भी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 2 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान की ओर से यह दोनों ही विकेट खुर्रम शहजाद ने झटके। अगर पाकिस्तान को यह मैच जीतना है तो उन्हें खेल के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के विकेट जल्द से जल्द गिराने होंगे और फिर मेजबान से मिले लक्ष्य को हासिल करना होगा।

https://twitter.com/tanveercric56_/status/1735965224606253299

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?