AUS vs PAK: आमेर जमाल ने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए झटके 6 विकेट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: आमेर जमाल ने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए झटके 6 विकेट 

जमाल ने 111 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए

Aamer Jamal (Image Credit- Twitter X)
Aamer Jamal (Image Credit- Twitter X)

AUS vs PAK 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच जारी है। इस टेस्ट मैच का आज 15 दिसंबर को दूसरा दिन समाप्त हुआ और टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मेजबान ऑस्ट्रेलिया 487 रनों पर ऑलआउट हो गई।

हालांकि, मैच में पहले गेंदबाजी करने वाली पाकिस्तान के लिए विकेट निकालना उनके युवा गेंदबाजों के हाथ में था, जिसमें से ज्यादातर महंगे साबित रहे। लेकिन फिर भी किसी तरह अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे आमेर जमाल (Aamer Jamal) शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं।

मैच में आज जमाल ने कुल 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें डेविड वाॅर्नर, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन का नाम शामिल था। साथ ही बता दें कि डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए हैं। मुकाबले में उन्होंने 20.2 ओवर में 111 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच, दूसरे दिन का हाल:

टेस्ट मैच में आज के दिन के बारे में आपको बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने आज 346 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 138 रन खाते में जोड़ने के बाद उसने अपने बचे हुए पांच विकेट और गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में डेविड वाॅर्नर (164) टाॅप स्कोरर रहे तो मिचेल मार्श ने 90 रनों की शानदार पारी खेली।

दूसरी ओर पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डेब्यू कर रहे आमेर जमाल ने 6 विकेट अपने नाम किए तो खुर्रम शहजाद को 2 विकेट मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन लंच के बाद समेटने के बाद पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करना शुरू किया और दिन की समाप्ति पर 52 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तान के लिए क्रीज पर इस सम इमाम उल हक 38* और खुर्रम शहजाद 7* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान अभी 355 रनों से पीछे है।

ये भी पढ़ें- बीसीसीआई करने जा रहा है MS Dhoni की जर्सी नंबर 7 को रिटायर, पढ़ें पूरी खबर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?