क्या दादा कर रहे हैं IPL में बतौर खिलाड़ी वापसी, शुरू कर चुके हैं कड़ा अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या दादा कर रहे हैं IPL में बतौर खिलाड़ी वापसी, शुरू कर चुके हैं कड़ा अभ्यास

DC ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि सौरव गांगुली नेट्स में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बेहतरीन शॉट्स खेल रहे हैं।

Sourav Ganguly (Pic Source-Twitter)
Sourav Ganguly (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 6 मई को इस शानदार टूर्नामेंट का 50वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी इस मैच को जीतने के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इसी के साथ ऐसा भी देखा गया कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने भी नेट्स सत्र में जमकर अभ्यास किया।

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि सौरव गांगुली नेट्स में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बेहतरीन शॉट्स खेल रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘दादा आगे बढ़कर समय को पीछे छोड़ रहे हैं। इस दिग्गज को फिर से बल्लेबाजी करते हुए जरूर देखें।’

यह रही वीडियो:

सौरभ गांगुली को अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। हालांकि इस समय उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस समय की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले पायदान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती 5 मुकाबलों में हार का सामना किया था लेकिन उसके बाद उन्होंने काफी अच्छी वापसी की।

आज यानी 6 मई को टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है और यह देखना सच में काफी दिलचस्प होगा कि इस मैच में टीम के खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन में अभी तक 9 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। RCB भी इस मैच को अपने नाम करना चाहेंगे।

close whatsapp