पार्थ जिंदल ने कुलदीप यादव का किया बचाव, KKR पर साधा निशाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

पार्थ जिंदल ने कुलदीप यादव का किया बचाव, KKR पर साधा निशाना

IPL में कुलदीप को कुछ सीजन में सही तरीके से नहीं संभाला गया- जिंदल।

Parth Jindal And Kuldeep Yadav
Parth Jindal And Kuldeep Yadav

फिरकी के फनकार यानी की कुलदीप यादव IPL में काफी समय से कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन 2021 के आखिरी में KKR मे इस खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद IPL मेगा ऑक्शन के पहले ही दिन कुलदीप को नई टीम मिल गई थी, जहां दिल्ली की टीम ने खिलाड़ी को अपने नाम कर लिया था। वहीं अब दिल्ली की तरफ से यादव की पुरानी टीम यानी की KKR पर निशाना साधा गया है।

कुलदीप यादव मामले में दिल्ली टीम मालिक KKR पर बरसे!

कुलदीप यादव ने अपनी स्पिन गेंदबाजी पर दुनियाभर के बल्लेबाजों को नचाया है, जहां इस खिलाड़ी की गेंदों को पढ़ना किसी के लिए भी आसान काम नहीं हैं। लेकिन काफी समय से इस खिलाड़ी को KKR टीम की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिल रहा था, जिसे लेकर ये खिलाड़ी भी काफी परेशान था। वहीं अब यादव को दिल्ली टीम 2 करोड़ में खरीद चुकी है और टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने इस गेंदबाज पर खुलकर बात की है।

*IPL में कुलदीप को कुछ सीजन में सही तरीके से नहीं संभाला गया- जिंदल ।
*पार्थ जिंदल ने बिना KKR का नाम लिए साध दिया उनकी टीम पर निशाना।
*पार्थ जिंदल के मुताबिक कुलदीप यादव आत्मविश्वास के साथ चलने वाले खिलाड़ी हैं।
*हमारी टीम में आकर कुलदीप के आत्मविश्वास में बदलाव आने वाला है- पार्थ।

यादव ने आकाश चोपड़ा को बोली थी मन की बात

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान कुलदीप यादव ने पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा से मन की बात बोली थी और IPL को लेकर खुलकर बात की थी। कुलदीप ने आकाश से कहा था कि काफी बुरा लगता है, जब टीम आपको लगातार बिना किसी कारण के बाहर रखे। कुलदीप को साल 2021 के दौरान काफी कम मौके मिले थे और बाद में वो चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए थे। इससे पहले उन्होंने गंंभीर की कप्तानी में KKR के लिए काफी शानदार गेंदबाजी की थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

close whatsapp