ऑलराउंडर बनने की राह पर निकले Rahul Chahar, टीम इंडिया में वापसी करने के देख रहे हैं सपने
Rahul Chahar ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो की शेयर।
अद्यतन - जुलाई 9, 2024 6:01 अपराह्न

टीम इंडिया में एक समय दीपक चाहर के साथ उनके भाई Rahul Chahar भी खेलते थे, जहां राहुल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था और टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन राहुल लंबे समय तक टीम के साथ नहीं रहे और खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा, वहीं अब ये खिलाड़ी वापसी के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहा है।
कैसा रहा Rahul Chahar का IPL 2024 में प्रदर्शन?
Rahul Chahar ने IPL के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, जहां ये खिलाड़ी अपने IPL करियर में पुणे और मुंबई जैसी टीमों के साथ खेल चुका है। फिर राहुल पंजाब टीम में चले गए थे, इस साल IPL 2024 में पंजाब टीम से कुल 9 मैच खेले थे और इन सभी 9 मैचों में फिरकी के फनकार ने कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे।
Rahul Chahar टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है
*Rahul Chahar ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई रील वीडियो की है हाल ही में शेयर।
*जहां इस वीडियो में राहुल नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*स्पिन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी कर लेते हैं राहुल, नेट्स में लगाए कड़क शॉट्स।
*बतौर ऑलराउंडर टीम इंडिया में वापसी का प्लान बना रहा है अब ये स्पिन गेंदबाज।
एक नजर डालते हैं Rahul Chahar के नए वीडियो पर
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी
कैसा रहा टीम इंडिया के साथ में सफर?
राहुल चाहर का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है, जहां इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है। राहुल ने टीम इंडिया से अभी तक 1 वनडे मैच खेला है, तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो कुल 6 मैच खेल चुके हैं। इस स्पिन गेंदबाज ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, उनका आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप 2021 में था और वो मैच Namibia के खिलाफ दुबई में उन्होंने खेला था। वैसे राहुल अपना घरेलू क्रिकेट राजस्थान से खेलते हैं और चोट के कारण उनके भाई दीपक भी काफी समय से क्रिकेट से दूर चल हे हैं।