IPL 2024: RR के खिलाफ जड़ सकें बड़े-बड़े छक्के इसलिए नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं ऋषभ पंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RR के खिलाफ जड़ सकें बड़े-बड़े छक्के इसलिए नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं ऋषभ पंत

अब दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलना है।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए नजर आए। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था।

ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस मैच में इतना अच्छा नहीं रहा था और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलना है।

भले ही पंजाब किंग्स के खिलाफ ऋषभ पंत बड़ी पारी ना खेल पाए हो लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वो अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेंगे। आज यानी 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत ने यह सिग्नल दिया है कि नेट्स में कुछ गेंदें और खेलने के बाद वो अभ्यास सत्र से चले जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘हम सबके एक ऐसे दोस्त जरूर होते हैं। उनको टैग करें।’

यह रही वीडियो:

बता दें, दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसके बाद से ही ऋषभ पंत क्रिकेट से दूर रहे हैं। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत वापसी कर चुके हैं और इस टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो टीम ने अपना पहला मुकाबला इस सीजन का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रनों से जीता था। दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स को उन्हीं के घर में टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी। ऋषभ पंत भी इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?