फिटनेस के मामले में विराट की बराबरी करना चाहते हैं Rishabh Pant, GYM में बिता रहे हैं समय - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिटनेस के मामले में विराट की बराबरी करना चाहते हैं Rishabh Pant, GYM में बिता रहे हैं समय

IPL 2024 के दौरान Rishabh Pant पहले से काफी ज्यादा फिट दिख रहे हैं।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

Rishabh Pant को क्रिकेट में वापसी करते देख हर कोई खुश हुआ है, भले ही पंत वापसी के साथ बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। लेकिन उसके बाद भी फैन्स को पंत से काफी उम्मीदे है और वो फिर से उनकी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहा है और पहले से काफी ज्यादा सुपर फिट नजर आ रहा है।

पहले मैच में कैसा रहा था Rishabh Pant का प्रदर्शन?

दिल्ली टीम ने IPL 2024 में अपना पहला मैच पंजाब टीम के खिलाफ खेला था, इस मैच में DC को हार का सामना करना पड़ा था। साथ इस दौरान Rishabh Pant भी अपनी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे थे, जहां उन्होंने इस मैच में 13 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 18 रन ही बनाए थे लेकिन उसके बाद भी स्टेडियम में मौजूद फैन्स ने उनके लिए तालियां बजाई थी और फैन्स का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

Rishabh Pant का जीवन में एक ही GOAL है और वो है सुपर फिट होना

*IPL 2024 के दौरान Rishabh Pant पहले से काफी ज्यादा फिट दिख रहे हैं।
*इस बीच जयपुर से पंत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।
*जहां इस वी़डियो में पंत GYM में कड़ा वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान ये खिलाड़ी काफी ज्यादा मेहनत करते हुए नजर आ रहा है।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर Rishabh Pant ने ये वीडियो शेयर किया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

28 मार्च को अपना अगला मैच खेलने उतरेगी DC टीम

वहीं अब दिल्ली टीम IPL 2024 में अपना दूसरा मैच 28 मार्च को खेलेगी, DC टीम ये मैच राजस्थान के खिलाफ जयपुर के मैदान पर खेलेगी। एक तरफ DC टीम को पंजाब के खिलाफ अपने पहले मैच में हार मिली थी, तो दूसरी ओर RR टीम ने LSG के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। ऐसे में दिल्ली के लिए राजस्थान टीम को उनके घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं होगा और ये मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

जयपुर से पंत और अश्विन का ये वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

close whatsapp