DC vs KKR Head to Head Record: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड CricTracker Hindi

DC vs KKR Head to Head Record: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली और कोलकाता के बीच एक रोमांचक मुकाबला 29 अप्रैल को खेला जाएगा।

DC vs KKR (Image Credit- Twitter)
DC vs KKR (Image Credit- Twitter)

IPL 2025 का 48वां मुकाबला 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 6 में जीत दर्ज की है और वो 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 मैचों में जीत मिली है और वो पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। दिल्ली अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हारने के बाद इस मैच में खेलने उतरेगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल में 34 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से दिल्ली ने 15 मैच में जीते हैं, वहीं 18 बार कोलकाता ने बाजी मारी है। एक मुकाबले का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। दोनों टीमें पिछले सीजन में दो बार आमने-सामने हुई थी, जहां दोनों ही बार कोलकाता की टीम ने बाजी मारी थी।

DC vs KKR Head to Head Record: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच 34
दिल्ली कैपिटल्स 15
कोलकाता नाइट राइडर्स 18
टाई 00
नो रिजल्ट 01

 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का फुल स्क्वाॅड

वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, एनरिक नॉर्खिया, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डी कॉक, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, रोवमन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, उमरान मलिक, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, मयंक मारकंडे

दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड

केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार

close whatsapp