रोहित vs हार्दिक के नाम पर दिल्ली की जनता ने कुछ यूं दिया रिएक्शन- Video मिस मत कीजिएगा
रोहित शर्मा और हार्दिक पांडया के विवाद को अब तक नहीं भूले हैं फैंस।
अद्यतन - अप्रैल 27, 2024 10:53 अपराह्न
आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए और मुंबई के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स जीत की राह पर लौट आई है। दिल्ली ने मौजूदा सीजन में अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।
दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। हार्दिक की खराब कप्तानी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं और वह आए दिन फैंस के निशाने पर रहते हैं।
जब से उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई है, तब से मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस बेहद ही गुस्से में हैं। वहीं लगातार हार और खराब कप्तानी के कारण हार्दिक को वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने Boo भी किया। इसी कड़ी में आज के मैच में भी हमें कुछ ऐसा देखने को मिला।
दरअसल, दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान फैन्स ने हार्दिक पांड्या को ट्रोल किया, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें वो वीडियो, रोहित vs हार्दिक Crowd Reaction
Delhi crowd loves Rohit Sharma!
Reaction of crowd on Rohit vs Hardik name 😈😈😈#ipl #DCvMI pic.twitter.com/hUxVwyqbki
— Riseup Pant (@riseup_pant17) April 27, 2024
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली के फैंस रोहित शर्मा का नाम ले रहे हैं और रोहित-रोहित कहकर चिल्ला रहे हैं। वहीं जैसे ही हार्दिक पांड्या का नाम आता है, तो वे उन्हें Boo करना शुरू कर देते हैं। ये सब देखकर लगता है कि फैंस का गुस्सा अब तक ठंडा नहीं हुआ है। बहरहाल, मुकाबला जीतने के लिए मुंबई इंडियंस को एक विशाल स्कोर का पीछा करना है। अब देखना है कि क्या वह लक्ष्य हासिल कर पाता है?