DC vs RCB: ओवर में 19 रन पड़ने पर तिलमिलाए सिराज, फिल साल्ट और डेविड वाॅर्नर से की तीखी बहस
दिल्ली के पारी के पांचवे ओवर में घटी ये घटना
अद्यतन - May 6, 2023 11:21 pm

IPL 2023, DC vs RCB: आईपीएल के जारी 16वें सीजन का 50वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा है।
तो वहीं इस मैच में जब आरसीबी से मिले टारगेट का दिल्ली कैपिटल्स पीछा कर रही होती है, तो दूसरी पारी के पांचवे ओवर में आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को विरोधी टीम के बल्लेबाज फिल साल्ट और डेविड वाॅर्नर से बहस करते हुए देखा जा सकता है।
बता दें कि दिल्ली की पारी के पांचवे ओवर की पहली तीन गेंदों पर साल्ट ने 2 छक्के और 1 चौका लगाया, इसके बाद पांचवी गेंद सिराज से वाइड हो जाती है, इसी दौरान साल्ट सिराज को कुछ कहते हैं। फिर क्या था सिराज का पारा का पारा चढ़ जाता है और वह साल्ट और उसके बाद डेविड वाॅर्नर से बीच मैदान पर तीखी बहस करते हुए नजर आते हैं।
देंखे इस विवाद की सोशल मीडिया पोस्ट
Things heat up between Mohammed Siraj and both DC openers!
📸: Jio Cinema#MohammedSiraj #RCB #PhilSalt #DavidWarner pic.twitter.com/9V6pR8Wyke
— CricTracker (@Cricketracker) May 6, 2023
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में टाॅस जीतकर फाफ डु प्लेसिस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। पहले विकेट के लिए आरसीबी की ओर से फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने 82 रन जोड़े। विराट 55 तो फाफ डु प्लेसिस ने 45 रन बनाए। इसके बाद महिपाल लोमरोर ने मिडिल ऑर्डर में 54 रनों की नाबाद पारी खेल, टीम का स्कोर 181 रनों पर पहुंचाया।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आरसीबी से मिले 182 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स हासिल कर पाती है या नहीं।