शानदार तरीके से डीन एल्गर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से लेना चाहते हैं विदाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

शानदार तरीके से डीन एल्गर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से लेना चाहते हैं विदाई

डीन एल्गर ने पहले टेस्ट मैच में 287 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 185 रन बनाए थे।

Dean Elgar. (Photo Source: Twitter)
Dean Elgar. (Photo Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में शुरू हो रहा है। यह दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डीन एल्गर का आखिरी टेस्ट मुकाबला होगा। इस टेस्ट मैच के बाद डीन एल्गर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं।

बता दें, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस मैच को एक पारी और 32 रनों से अपने नाम किया था। डीन एल्गर ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। डीन एल्गर ने पहले टेस्ट मैच में 287 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 185 रन बनाए थे।

दूसरे टेस्ट मैच से पहले अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि, ‘मैं सिर्फ जीतने के लिए मैच खेलता हूं। मुझे आंकड़ों से बिलकुल भी मतलब नहीं है। मुझे सिर्फ जीतने से मतलब है। टीम के साथ मैंने कई यादगार लम्हे साझा किए हैं और सभी खिलाड़ी काफी अच्छे हैं। टेस्ट सीरीज को जीत कर आप टॉप नहीं करते हैं लेकिन यह मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतने जैसा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे कभी भी वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला है। यह मेरा एरिया है और इसे मैं जीतना चाहता हूं।’

यह हम सबके लिए काफी बड़ा टेस्ट है: डीन एल्गर

डीन एल्गर ने आगे कहा कि, ‘हम सब यह बात काफी अच्छी तरह से जानते हैं कि अब इस टेस्ट सीरीज को हम नहीं हार सकते हैं। Newlands में नए साल का टेस्ट हम सबके लिए काफी यादगार होगा। कोई भी यह नहीं चाहेगा कि यह टेस्ट सीरीज ड्रॉ रहे क्योंकि इससे हमको लगेगा कि हम यह सीरीज हार गए हैं। हम सबके लिए यह बहुत ही बड़ी सीरीज है।

हम लोग इस समय यह बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं कि यह सीरीज ड्रॉ रहनी चाहिए। हम इसको जीतने के इरादे से खेल रहे हैं। अपनी टीम की कप्तानी करना और वह भी भारत के खिलाफ सच में बहुत ही बड़ा सम्मान है। भारतीय टीम पावर हाउस है और हम इस समय ऐसी स्थिति में है जहां यह कहा जा सकता है कि यह सीरीज हम लोग 2-0 से जीत सकते है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?