जल्द ही तय करना होगा कि आपका नंबर एक विकेटकीपर कौन है- सबा करीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

जल्द ही तय करना होगा कि आपका नंबर एक विकेटकीपर कौन है- सबा करीम

एशिया कप में सुपर-4 मुकाबले में लगातार दो मैच हार चुकी है टीम इंडिया।

Dinesh Karthik Saba Karim & Rishabh Pant  (Image Credit- Twitter)
Dinesh Karthik Saba Karim & Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की क्लास लगाई है। उनका मानना है कि टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप के लिए अभी तक अपनी पहली पसंद के विकेटकीपर को अंतिम रूप नहीं दे पाई है जो एक चिंता का विषय है। उन्हें लगता है कि इस फैसले से इन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि कार्तिक ने 2022 एशिया कप के ग्रुप स्टेज मैच खेले थे जबकि पंत को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दो सुपर 4 मैचों के लिए चुना गया था। जहां कार्तिक को इस टूर्नामेंट में अब तक एक ही गेंद (ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान के खिलाफ) खेलने का मौका मिला है। वहीं पंत ने दोनों सुपर-4 मुकाबले में क्रमशः 14 (12) और 17 (13) के स्कोर बनाए।

आपको जल्द ही तय करना होगा कि आपका नंबर एक विकेटकीपर कौन है- सबा करीम

इंडिया न्यूज से बात करते हुए सबा करीम ने कहा कि, “आपको जल्द ही तय करना होगा कि आपका नंबर एक विकेटकीपर कौन है। क्या यह ऋषभ पंत है? फिर उसे फिनिशर के तौर पर तैयार करें। अगर दिनेश कार्तिक हैं, तो उन्हें नंबर 6 पर खिलाएं और उन्हें और मौके दें।”

उन्होंने आगे कहा कि, ‘किसी भी खिलाड़ी का चोटिल होना चिंता का विषय नहीं होना चाहिए, लेकिन यह चिंता का विषय है क्योंकि छठे या सातवें नंबर पर खेलना आसान नहीं है। ऐसे में दीपक हुड्डा को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह आमतौर पर भारत और आईपीएल में शीर्ष क्रम में खेलते हैं, और हम उनसे आते ही शॉट खेलने की उम्मीद नहीं कर सकते क्योंकि वह स्पेशलिस्ट फिनिशर नहीं हैं।’

इसके साथ ही करीम ने यह भी बताया कि, चोटिल रवींद्र जडेजा के लिए अक्षर पटेल एक उचित रिप्लेसमेंट हो सकते थे। उन्हें लगता है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 7वें नंबर पर खेल सकता था और अंत में कुछ बड़े शॉट भी लगा सकता था।

close whatsapp