क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जस्टिन लैंगर विवाद पर तोड़ी चुप्पी, CA निदेशक के तरफ से आया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जस्टिन लैंगर विवाद पर तोड़ी चुप्पी, CA निदेशक के तरफ से आया बड़ा बयान

CA निदेशक ने जस्टिन लैंगर विवाद पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया पर भी टिप्पणी दी हैं।

Mike Bair and Justin Langer (Image Source: Getty Images)
Mike Bair and Justin Langer (Image Source: Getty Images)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारी आलोचना के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में जस्टिन लैंगर के अनुबंध का विस्तार नहीं करने के विवाद पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के निदेशक माइक बेयर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि CA जस्टिन लैंगर को अल्पकालिक अनुबंध के प्रस्ताव पर एकमत था या नहीं।

जस्टिन लैंगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ अपने मुख्य कोच अनुबंध के लिए लम्बे अवधि के विस्तार की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें केवल आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक का ही प्रस्ताव दिया गया था जबकि उनका पुराना अनुबंध जून 2022 तक था, इसलिए उन्होंने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का विकल्प चुना। जिसके बाद CA और खिलाड़ियों पर पूर्व दिग्गजों की तीखी टिप्पणियां जारी हैं।

इस्तीफा देने के बाद जस्टिन लैंगर ने खुलासा किया की ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी और उनके कुछ सहकर्मी उनके अनुशासत्मक दृष्टिकोण के कारण उनके साथ काम करने से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्हें छोटे अवधि के लिए अनुबंध की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने ठुकराना ही सही समझा।

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के निदेशक माइक बेयर्ड ने जस्टिन लैंगर को अल्पकालिक विस्तार देने के बोर्ड के फैसले से खुद को दूर करते हुए कहा यह CA CEO निक हॉकले का निर्णय था। हालांकि, निक हॉकले ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि जस्टिन लैंगर के अनुबंध के विस्तार को लेकर लिया गया फैसला बोर्ड के सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया है।

क्या जस्टिन लैंगर को हटाने का फैसला मुख्य रूप से CA CEO निक हॉकले का था?

CA निदेशक ने यह भी कहा कि यह फैसला पिछले 4 सालो को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाले 4 सालो को ध्यान में रखकर लिया गया है। माइक बेयर्ड और निक हॉकले के जस्टिन लैंगर विवाद पर अलग-अलग बयान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड में तनाव और मतभेद को प्रदर्शित करता हैं।

2GB पर बात करते हुए माइक बेयर्ड ने कहा वह ऑस्ट्रेलिया बोर्ड की बैठक के बारे में बात नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने जस्टिन लैंगर की उनके काम के लिए बतौर ऑस्ट्रेलिया कोच बहुत सराहना की और कहा CA ने अगले चार सालो के लिए नए कोच के लिए आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा इस मामले में CA CEO ने स्पष्ट रूप से एक प्रक्रिया चलाई है, जो पिछले चार वर्षों के बारे में नहीं है, जहां जस्टिन लैंगर के काम को आंका जाए, बल्कि ये आने वाले अगले चार वर्षों के बारे में है। CA CEO ने सभी हितधारकों को ध्यान में रखते हुए उन्हें अल्पकालिक अनुबंध देने का निर्णय लिया था।

माइक बेयर्ड ने अंत में कहा निर्णय लेने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और स्टाफ से सलाह ली गई थी, लेकिन जिस तरह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी वह “निराशाजनक” है।

close whatsapp