आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
भारतीय मैनेजमेंट अपने मुख्य खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाह रही है- दीप दासगुप्ता
अद्यतन - Aug 29, 2022 1:22 pm

एशिया कप 2022 टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में तमाम भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनकी टी-20 प्रारूप में भारतीय टीम में वापसी हुई।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अक्टूबर में खेला जाना है। तमाम फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ तमाम विशेषज्ञ और प्रशंसकों का मानना है कि भारतीय मैनेजमेंट दोनों ही टूर्नामेंट (एशिया कप और वर्ल्ड कप टी-20) की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं करेगा। भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम की शुरुआती एकादश की भविष्यवाणी की है।
दीप दासगुप्ता ने शुरूआती एकादश की भविष्यवाणी भारत और पाकिस्तान मुकाबले से पहले क्रिकट्रैकर के शो ‘रन की रननीति’ में की थी। उनका मानना था कि भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करने आएंगे। मिडिल ऑर्डर के लिए उन्होंने सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत का नाम लिया, साथ ही नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा को जगह दी।
दीप दासगुप्ता का मानना भारतीय मैनेजमेंट आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भी इसी एकादश के साथ उतरेगी
भारत और पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय मैनेजमेंट की ओर से दो फैसले हैरान कर देने वाले रहे। पहला ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग XI में शामिल करना और दूसरा तीन स्पिनर्स की जगह तीन तेज गेंदबाजों को खिलाना। दीप दासगुप्ता को उम्मीद थी कि चहल और जडेजा के साथ रवि बिश्नोई को मौका मिलना चाहिए था लेकिन भारतीय टीम ने आवेश खान को प्लेइंग XI में जगह दी।
दीप दासगुप्ता का मानना है कि भारत आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी मजबूत टीम बना रही है। उनके मुताबिक भारत इस टूर्नामेंट के लिए अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं करेगी। उनके मुताबिक मैनेजमेंट अपने मुख्य खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाह रही है ताकि वो बड़े मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाए।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए दीप दासगुप्ता की भारतीय XI:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह