कनेरिया की नजरों में भुवी से बेहतर स्विंग गेंदबाज हैं दीपक चाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कनेरिया की नजरों में भुवी से बेहतर स्विंग गेंदबाज हैं दीपक चाहर

टी-20 वर्ल्ड कप की टीम ने दीपक चाहर को स्टैंड बाय खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

Bhuvneshwar Kumar, Danish Kaneria & Deepak Chahar (Photo Source: Twitter)
Bhuvneshwar Kumar, Danish Kaneria & Deepak Chahar (Photo Source: Twitter)

जब से टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है तब से इसको लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट कई तरह के बयान दे रहे हैं। कुछ का मानना था कि इस टीम में संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को जगह मिलनी चाहिए। तो वहीं कुछ का मानना था कि इस टीम में युवा खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए। इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने भी अपनी राय दी है।

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में दीपक चाहर भुवनेश्वर कुमार से बेहतर विकल्प हैं। कनेरिया का मानना है कि, अगर ऑस्ट्रेलियाई में स्विंग नहीं मिली तो भुवनेश्वर कुमार की खूब पिटाई होगी।

भुवनेश्वर की तुलना में दीपक चाहर कहीं बेहतर विकल्प हैं- दानिश कनेरिया

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “एक बात साफ है कि स्विंग नहीं होने पर भुवनेश्वर कुमार की पिटाई होगी। डेथ ओवरों में उनकी पिटाई अभी भी जारी है और ऑस्ट्रेलिया में कठिन पिच होंगे। भुवनेश्वर की तुलना में दीपक चाहर कहीं बेहतर विकल्प हैं और जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।” हालांकि, इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि, टीम मैनेजमेंट मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक पर विचार कर सकता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक 6 अक्टूबर को भारतीय टीम के साथ पर्थ ट्रैवल करेंगे। भारतीय टीम 17 अक्टूबर को होने वाले पहले अभ्यास मैच के लिए ब्रिस्बेन जाने से पहले एक सप्ताह तक पर्थ में ही ट्रेनिंग करेगी। बुमराह की जगह सिराज को पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल किया जा चुका है।

वहीं वर्ल्ड कप स्क्वॉड की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार भारत की मुख्य 15 में शामिल हैं तो वहीं दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ियों की सूचि में शामिल किया गया है। चोटिल होने की वजह से रवींद्र जडेजा पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं वहीं जसप्रीत बुमराह का भी इस वर्ल्ड कप में खेल पाना मुश्किल माना जा रहा है।

close whatsapp