दीपक चाहर ने अचानक फैन्स से मांगी माफी और शायद रोने लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

दीपक चाहर ने अचानक फैन्स से मांगी माफी और शायद रोने लगे

ना खेलने पर दीपक चाहर ने सभी फैन्स से मांगी माफी।

Deepak Chahar
Deepak Chahar. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल में CSK टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट के कारण इस साल का सीजन नहीं खेल पाएंगे। शुरूआत में खबर आई थी कि चाहर कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन फिर से चोटिल हुए चाहर अब पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। वहीं ये CSK टीम के लिए काफी बुरी खबर है, इस चोट ने दीपक चाहर को भी काफी दुखी कर दिया। जहां इस तेज गेंदबाज का दुख एक पोस्ट के जरिए सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपक चाहर पर टूटा दुखों का पहाड़

आईपीएल मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर ने सनसनी मचा दी थी, जहां इस तेज गेंदबाजों को CSK टीम ने 14 करोड़ की भारी रकम में खरीदा था। लेकिन उसके कुछ समय बाद ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए दीपक चाहर चोटिल हो गए और क्रिकेट से दूर हो गए, जिसके बाद वो NCA में रिहैब कर रहे थे। लेकिन इस दौरान उनको पीठ की चोट भी लग गई और उन्हें अब पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ गया है।

*ना खेलने पर दीपक चाहर ने सभी फैन्स से मांगी माफी।
*मैं IPL खेलना चाहता था,अब शानदार वापसी करूंगा- चाहर।
*आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया- दीपक चाहर।
*सोशल मीडिया पर साझा किया है तेज गेंदबाज ने ये पोस्ट।

तेज गेंदबाज का बेहद इमोशनल संदेश फैन्स के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

टीम को हो रहा है बड़ा नुकसान

दीपक चाहर नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर थे, साथ ही वो टीम को शुरूआती झटके भी दिलाते थे। लेकिन उनके ना होने से अनुभव की कमी साफ झलक रही है और टीम के नए तेज गेंदबाज विकेटों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी ओर चेन्नई टीम ने अभी तक कुल 5 खेले हैं और टीम को सिर्फ 1 में ही जीत मिली है।

close whatsapp