कभी टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज थे दीपक चाहर, आज लोकल लीग खेलने को हैं मजबूर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कभी टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज थे दीपक चाहर, आज लोकल लीग खेलने को हैं मजबूर

काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं दीपक चाहर।

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में स्विंग गेंदबाजों ने अपना नाम काफी ज्यादा कमाया है, जिसमें तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी आते हैं। जहां दीपक ने काफी कम समय में अपनी स्विंग गेंदबाजी से टीम इंडिया में अलग पहचान बनाई थी, लेकिन चोट कई बार चाहर के करियर पर ब्रेक लगा चुकी है। उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी है और वो अभी भी भारतीय टीम में वापसी करने के प्रयास में लगे हैं।

दीपक चाहर को चोट ने किया है काफी परेशान

साल 2022 के IPL ऑक्शन में दीपक चाहर को CSK ने अपनी टीम में फिर से खरीदा था, जिसके लिए टीम ने करोड़ों की रकम इस खिलाड़ी पर लगाई थी। लेकिन दीपक चोट के कारण 2022 के पूरे लीग से बाहर रहे, फिर बाद में उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की। लेकिन वहां से भी वो चोटिल होकर ही निकल, जिसके बाद IPL 2023 में वो कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे। वहां भी चोट के कारण वो कुछ मैच नहीं खेल पाए थे और टीम को इसका नुकसान हुआ था।

कौनसी लोकल लीग खेलने में लगे हुए हैं दीपक चाहर?

*काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं दीपक चाहर।
*ऐसे में वो राजस्थान की एक लोकल लीग खेल रहे हैं इन दिनों।
*Rajasthan Premier League खेल रहे हैं फिलहाल दीपक।
*लीग में पुराने लय में गेंदबाजी करता नजर आ रहा है ये खिलाड़ी।

दीपक चाहर दिख रहे हैं पुरानी लय में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

आए दिन नए-नए पोस्ट डालता रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

इस साल नहीं खेला कोई भी इंटरनेशनल मैच

वहीं दीपक चाहर ने इस साल टीम इंडिया से एक भी मैच नहीं खेला है, आखिरी बार वो बांग्लादेश के खिलाफ साल 2022 में टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। साथ ही वो एशिया कप के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, तो वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी उनका चयन काफी ज्यादा ही मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में इस खिलाड़ी के इंटरनेशनल करियर पर एक लंबा ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?