वाइफ जया पर काफी प्यार आ रहा है तेज गेंदबाज दीपक चाहर को - क्रिकट्रैकर हिंदी

वाइफ जया पर काफी प्यार आ रहा है तेज गेंदबाज दीपक चाहर को

हाल ही में था दीपक चाहर की वाइफ जया का जन्मदिन था।

Deepak Chahar And Jaya Bhardwaj (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar And Jaya Bhardwaj (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कुछ समय पहले अपनी गर्लफ्रेंड जया संग 7 फेरे लिए हैं, उसके बाद से ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी क्यूट पोस्ट अपनी वाइफ के साथ शेयर करता हुआ नजर आ जाता है। इसी कड़ी में इस रफ्तार के सौदागर ने एक ऐसा ही पोस्ट फिर से शेयर किया है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

दीपक चाहर ने काफी अलग तरीके से किया था जया को प्रपोज

जी हां, दीपक चाहर ने काफी अगल तरीके से जया को प्रपोज किया था, जिसका वीडियो इंटरनेट पर आज तक सर्च किया जाता है। दरअसल, दीपक ने 2021 IPL फेज 2 के एक मैच के बाद स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था, इस दौरान सभी ने TV पर इसे लाइव देखा था।

दीपक चाहर और जया का वीडियो आपका दिन बना देगा

*हाल ही में था दीपक चाहर की वाइफ जया का जन्मदिन था।
*इसी खास मौके पर दीपक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहा है ये खिलाड़ी।
*साथ ही कैप्शन में प्यारे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई।

दीपक चाहर और उनकी वाइफ जया का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

नहीं हैं एशिया कप की प्रमुख टीम का हिस्सा

दूसरी ओर दीपक चाहर एशिया कप की प्रमुख टीम का हिस्सा नहीं है, वो टीम के साथ जरूर दुबई में हैं लेकिन वो बतौर स्टैंडबाई के तौर पर नेट में गेंदबाजी करने में लगे हुए हैं।

हाल ही में हुई थी वापसी

इस साल फरवरी महीने में दीपक चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अगस्त महीन में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी की है।

close whatsapp