बाउंड्री पर बैठे मोहम्मद शमी नजर आए मायूस, नहीं मिल रहा है वर्ल्ड कप में मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाउंड्री पर बैठे मोहम्मद शमी नजर आए मायूस, नहीं मिल रहा है वर्ल्ड कप में मौका

अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहा वर्ल्ड कप में मौका।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के दल में मोहम्मद शमी सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिल रहा है। शमी दूसरे मैच में भी ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जो फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है और बीच-बीच में कैमरा कई बार शमी की ओर गया है।

अफगान टीम से मोहम्मद शमी की यादें जुड़ी हैं

जी हां, साल 2019 का वर्ल्ड कप मोहम्मद शमी अपने जीवन में हमेशा याद रखेंगे, जिसके पीछे एक खास कारण है। जहां वर्ल्ड कप 2019 में शमी ने अफगानिस्तान टीम के खिलाफ हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था और टीम की जीत को आसान बना दिया था। लेकिन इस वर्ल्ड कप में उन्हें अभी तक एक भी मौका नहीं मिला है।

मोहम्मद शमी इतने उदास-उदास क्यों लग रहे हैं?

*अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहा वर्ल्ड कप में मौका।
*ऑस्ट्रेलिया के बाद आज अफगान टीम के खिलाफ भी नहीं खेल रहे हैं शमी।
*बाउंड्री पर बैठा ये तेज गेंदबाज आ रहा है काफी ज्यादा ही निराश।
*अश्विन की जगह शार्दुल को मिला मौका, शमी के बारे में सोचा भी नहीं।

बीच मैच से ये तस्वीर सामने आई तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

क्या चल रहा है फिलहाल मैच में?

वहीं टीम इंडिया के खिलाफ आज दिल्ली में अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो अब उनके हक में जाता हुआ नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक अफगान टीम का स्कोर 150 रनों के पार चला गया है और टीम के 3 विकेट ही गिरे हैं। दूसरी ओर आज भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज जडेजा लय में नजर नहीं आ रहे हैं, साथ ही सिराज भी जमकर रन दे रहे हैं जो आगे चल कर टीम के लिए परेशानी बन सकती है। देखना अहम होगा की अफगान टीम भारत को कितना टारगेट देती है आज के मैच में।

ये कैच कमाल का पकड़ा था शार्दुल ठाकुर ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?