1 साल बाद फिर CSK से जुड़े तेज गेंदबाज दीपक चाहर, बस फिर से ना लगा बैठे चोट! - क्रिकट्रैकर हिंदी

1 साल बाद फिर CSK से जुड़े तेज गेंदबाज दीपक चाहर, बस फिर से ना लगा बैठे चोट!

चेन्नई टीम के कैंप में शामिल हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर।

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब अपने खेल से ज्यादा चोट को लेकर खबरों में बने रहते हैं, साल 2022 में दीपक को चोट ने काफी ज्यादा परेशान किया और इसी के कारण उन्होंने काफी कम क्रिकेट खेला। लेकिन अब ये खिलाड़ी मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है, जिसके लिए चाहर ने कड़ी तैयारी शुरू कर दी है।

CSK को खली थी 2022 में दीपक चाहर की कमी

जी हां, दीपक चाहर चेन्नई टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं, इसी के चलते साल 2022 में CSK ने करोड़ों की रकम में दीपक को अपनी टीम में फिर से शामिल किया था। लेकिन चोट के कारण चाहर पूरे सीजन से बाहर हो गए थे और चेन्नई टीम को उनकी काफी ज्यादा कमी महसूस हुई थी।

दीपक चाहर इस बार फिर चेन्नई को बनाएंगे चैंपियन!

*चेन्नई टीम के कैंप में शामिल हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर।
*टीम ने सोशल मीडिया पर दीपक की ट्रेनिंग वाली तस्वीर डाली।
*2022 का आईपीएल नहीं खेला था चाहर ने चोट के कारण।
*इस साल का आईपीएल खेलने के लिए उत्साहित हैं दीपक।

टीम ने पोस्ट की दीपक चाहर की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

CSK के कैंप में शामिल होने से पहले क्या बोले दीपक?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी और महेश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रसीद, निशांत संधू, काइल जैमिंसन, अजय मंडल और भगत वर्मा।

close whatsapp