पद्मावत विवाद के बीच दीपिका पादुकोण को एक बार फिर से याद आएं महेंद्र सिंह धोनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पद्मावत विवाद के बीच दीपिका पादुकोण को एक बार फिर से याद आएं महेंद्र सिंह धोनी

Deepika Padukone
(Photo Source: Twitter)

इस समय जहाँ एक तरफ दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम के प्रदर्शन से सभी क्रिकेट फैन्स काफी दुखी है और विराट कोहली सभी की आलोचना का शिकार भी हो रहे है जिस वजह से सभी को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की याद भी आ रही कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास नहीं लेना चाहिए था लेकिन कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी महेंद्र सिंह धोनी का एक वजह से नाम लिया है.

धोनी को करती हूँ पसंद

दीपिका पादुकोण जो इस समय हर तरह चर्चा अपनी फिल्म पद्मावत के कारण खबरों में बनी हुयीं है उन्होंने कुछ समय पहले ही इस बात कहा खुलासा किया कि वे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन है. एक इंटरनेन्मेंट पोर्टल के अनुसार दीपिका ने इस बात का खुलासा वोग के बीएफएफ के एक एपिसोड में किया जिसमे वे अपनी बहन अनीशा के साथ गयीं थी.

दीपिका के कारण काटे थे बाल

काफी समय पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था और उस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और ऐसा कहा जाता है कि दीपिका धोनी से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया भी चली गयीं थी. हम सभी को पता है कि धोनी को अपने लम्बे बालों से बेहद प्यार था लेकिन इस तरह की अफवाह है कि धोनी ने दीपिका के कारण अपने बालों को छोटा करवाया था.

टेस्ट में फिर से सभी चाहते है वापसी

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हारने के बाद काफी सारे पूर्व खिलाड़ियों ने इस बात पर जोर दिया कि महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास नहीं लेना चाहिए था भले ही वे एक खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े रहते क्योंकी उनका विकल्प अभी तक भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नहीं ढूंढ सकी है.

close whatsapp