DEL-W vs BAN-W Final Dream 11 Prediction WPL के फाइनल मैच के लिए 17 Mar 2024

DEL-W vs BAN-W Final Dream 11 Prediction: दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ड्रीम 11, फैंटसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11, WPL के फाइनल मैच के लिए 17 Mar 2024

WPL 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 17 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा।

RCB Women Team (Photo Source: WPL Official Website)
RCB Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

DEL-W vs BAN-W Final Dream11: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women)  के बीच 17 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को अपने पिछले मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम ने WPL के गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर मुकाबले में मात देकर फाइनल में पहली बार एंट्री मारी है।

गौरतलब है कि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरी बार WPL Final में पहुंची है, इस बार वह मौका नहीं चूकना चाहेंगी। RCB-W के फाइनल में जाने की उम्मीद काफी कम लग रही थी, क्योंकि उनका सामना मुंबई इंडियंस की धाकड़ महिला टीम से था। शुरुआत में बैंगलोर के विकेट जल्दी गिरे और पूरे खेमे में मायूसी छा गई। हालांकि, टीम की स्टार बल्लेबाज एलिस पेरी के अर्धशतक ने उन्हें मुकाबले में बनाए रखा।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरमनप्रीत कौर की टीम औंधे मुंह गिर पड़ी। MI-W ने 6 विकेट खोकर बस 130 रन ही बनाए और बैंगलोर ने 5 रन से मुकाबला अपने नाम किया। यह मैच काफी रोमांचक था, और एक पल के लिए सभी फैंस की सांसे भी थम गई थी। लेकिन बैंगलोर की महिला टीम ने आखिरी तक लड़ाई लड़ी और मुकाबले को अपने नाम किया।

DEL-W vs BAN-W WPL Final Match Details: मैच जानकारी

Match  Details
Match Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women, Final, WPL 2024
Venue Arun Jaitley Stadium, Delhi
Date and Time 17 March, Sunday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Sports18 & JioCinema App

DEL-W vs BAN-W Final Pitch Report: पिच रिपोर्ट

अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है।

DEL-W vs BAN-W Head to Head Records: हेड टू हेड रिकॉर्ड

Matches Played 4
Royal Challengers Bangalore Women Won 0
Delhi Capitals Women Won 4
No Result 00

DEL-W vs BAN-W Probable Playing XI for WPL Final: संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स महिला (DEL-W):

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्ज, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरूंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तितास साधू, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (BAN-W):

एस. मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पैरी, सोफी डिवाइन, रिचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, सोफी मॉलिन्यू, सिमरन बहादुर, एकता बिष्ट, आशा शोभना, रेणुका सिंह

DEL-W vs BAN-W Final Dream 11 Fantasy Suggestions: WPL 2024 फाइनल मैच के लिए

DEL-W vs BAN-W Dream 11 Team 1: ड्रीम 11 हेड टू हेड

विकेटकीपर- रिचा घोष

बल्लेबाज- स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिग्ज

ऑलराउंडर- एलिस पैरी, सोफी डिवाइन, श्रेयंका पाटिल, एलिस कैप्सी

गेंदबाज- सोफी मॉलिन्यू, राधा यादव, जेस जोनासेन

Captain (कप्तान) First Choice- स्मृति मंधाना

Captain (कप्तान) Second Choice- मेग लैनिंग

Vice Captain (उपकप्तान) First Choice- जेस जोनासेन

Vice Captain (उपकप्तान) Second Choice- एलिस पैरी

DEL-W vs BAN-W Dream 11 Team 2: ड्रीम 11 ग्रैंड लीग

विकेटकीपर- रिचा घोष

बल्लेबाज- स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा

ऑलराउंडर– एलिस पैरी, श्रेयंका पाटिल, एलिस कैप्सी

गेंदबाज- सोफी मॉलिन्यू, राधा यादव, जेस जोनासेन

Captain (कप्तान) First Choice- जेमिमा रोड्रिग्ज

Captain (कप्तान) Second Choice- स्मृति मंधाना

Vice Captain (उपकप्तान) First Choice- शेफाली वर्मा 

Vice Captain (उपकप्तान) Second Choice- एलिस पेरी 

 

close whatsapp