IPL 2025: LSG vs DC, मैच-40 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: LSG vs DC, मैच-40 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 22 अप्रैल को खेला जाना है।

DC vs LSG (Image Credit- Twitter X)
DC vs LSG (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 का 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 22 अप्रैल को खेला जाना है। और दोनों ही टीमें मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखे जा सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो उन्होंने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। ‌आवेश खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अंतिम ओवर में 9 रन डिफेंड किए थे। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इन दोनों टीमों के बीच अब आगामी मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। यही नहीं दोनों‌ टीमों के खिलाड़ियों को भी एक दूसरे के खिलाफ धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

1- आयुष बडोनी बनाम अक्षर पटेल

आयुष बडोनी का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं  और टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

आगामी मैच में युवा खिलाड़ी का सामना दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल से जरूर होगा। अक्षर पटेल के खिलाफ आयुष ने 10 गेंद पर 110 के स्ट्राइक रेट से 11 रन बनाए हैं।

2- निकोलस पूरन बनाम कुलदीप यादव

यह टक्कर काफी रोमांचक होगी, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अभी तक अपनी छाप पूरी तरह से छोड़ चुके हैं। जहां एक तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज ने इस सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी की है, वहीं दूसरी ओर कुलदीप यादव ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

निकोलस पूरन ने कुलदीप यादव के खिलाफ आईपीएल में 28 गेंद में 125 के स्ट्राइक रेट और 35 की औसत से 35 रन बनाए हैं, जबकि एक ही बार उन्होंने अपना विकेट खोया है। आगामी मैच में दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे के ऊपर दबाव डालते हुए देखा जा सकता है।

3- अभिषेक पोरेल बनाम आवेश खान

अभिषेक पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स टीम को कई महत्वपूर्ण मैच में धमाकेदार शुरुआत दी है। इस सलामी बल्लेबाज ने पावरप्ले का इस्तेमाल अच्छी तरह से किया है और विरोधी टीम के गेंदबाजों पर दबाव डाला है।

हालांकि, आगामी मैच में उनका सामना आवेश खान से जरूर होगा। आवेश खान गेंदबाजी में इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। आवेश खान के खिलाफ सलामी बल्लेबाज ने चार गेंद पर अभी तक 300 के स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए हैं।

close whatsapp