IPL 2026: बड़ी खबर, आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इयान बेल को सहायक कोच नियुक्त किया 

IPL 2026: बड़ी खबर, आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इयान बेल को सहायक कोच नियुक्त किया 

मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा आईपीएल 2026

Ian Bell (Image Credit- Twitter X)
Ian Bell (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम ने सपोर्ट स्टाफ दल में बड़ा बदलाव करते हुए, पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर इयान बेल को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।

फ्रेंचाइजी ने कैपिटल्स टीम में इयान बेल की नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। डीसी ने एक्स पोस्ट में लिखा- इंग्लैंड के महान खिलाड़ी अब दिल्ली में बस गए हैं, घर वापसी पर आपका स्वागत है, इयान बेल

देखें दिल्ली कैपिटल्स टीम की ये सोशल मीडिया पोस्ट

बता दें कि इयान बेल को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग करने का खासा अनुभव नहीं है। हालांकि, जब 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तो उस दौरान बेल ने न्यूजीलैंड टीम के साथ बतौर सलाहकार काम किया था। यह पहली बार होगा जब वह कोचिंग स्टाफ के तौर पर किसी आईपीएल टीम से जुड़ेंगे।

बेल की नियुक्ति के बाद दिल्ली कैपिटल्स मैन्स टीम में क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव, मुख्य कोच हेमांग बदानी और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू मोट आईपीएल 2025 के दौरान कैपिटल्स के सहायक कोच थे, जहां अच्छी शुरुआत के बाद टीम का प्रदर्शन खराब रहा और वह पांचवें स्थान पर रही, जिससे वह प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

इयान बेल के क्रिकेट करियर पर एक नजर

इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने इंटरेनशनल क्रिकेट करियर के दौरान 118 टेस्ट, 161 वनडे और 8 टी20 मैचों में हिस्सा लिया। बेन ने टेस्ट क्रिकेट में 42.69 की औसत से कुल 7727, वनडे में 37.87 की औसत से कुल 5416 और टी20 क्रिकेट में 28.86 की औसत से कुल 188 रन बनाए। टेस्ट में इयान बेल के बल्ले से 22 शतक और वनडे में 4 शतक देखने को मिले।

खैर, देखने लायक बात होगी कि इयान बेल की सहायक कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रदर्शन में क्या बदलाव देखने को मिलता है। बता दें कि 18 आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ एक बार ही फाइनल में जगह बना पाई है।

close whatsapp