नो बॉल विवाद में वॉटसन ने लगाई ऋषभ पंत को लताड़, फिर हुए कप्तान शांत
ऋषभ पंत बार-बार बल्लेबाजों को अंदर आने का कर रहे थे इशारा
अद्यतन - Apr 23, 2022 11:01 am

कल रात आईपीएल में राजस्थान और दिल्ली के मैच में नो बॉल ना देने को लेकर कप्तान ऋषभ पंत ने जमकर ड्रामा किया, जिसके बाद काफी देर तक मैच रूका रहा। दिल्ली टीम को 6 गेंदों पर 36 रनों की जरूरत थी, इस दौरान दिल्ली के बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल ने 3 गेंदों पर 3 छक्के भी लगा दिए थे। लेकिन एक गेंद पॉवेल के कमर के ऊपर थी, जिसे अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया और इसे देख ऋषभ पंत गुस्सा हो गए।
शेन वॉटसन की डांट सुन नो बॉल को लेकर गुस्सा हुए ऋषभ पंत हुए चुप!
दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत चाहते थे कि, इस गेंद को तीसरा अंपायर देखे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके बाद पंत ने मैदान पर मौजूद अपने दोनों बल्लेबाजों को वापस डग आउट में आने का इशारा कर दिया। साथ ही पंत काफी ज्यादा ही गुस्से में दिखे, जब वो मैदान के अंदर नहीं जा पाए तो उन्होंने प्रवीण आमरे को अंपायर से बात करने भेज दिया। लेकिन अंपायर नितिन मेनन भी उस दौरान गुस्सा हो गए और उन्होंने आमरे को बाहर जाने का इशारा कर दिया।
*ऋषभ पंत बार-बार बल्लेबाजों को अंदर आने का कर रहे थे इशारा।
*वहीं दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन पहुंचे पंत के पास।
*शेन वॉटसन ने काफी देर तक दिल्ली के कप्तान पंत को समझाया।
*जिसके बाद चुप बैठे कप्तान पंत और फिर से शुरू हुआ मैच।
जब कप्तान को ज्ञान देने लगे वॉटसन
We saw true sportsmanship by Shane Watson . Senior Teaching Rishabh Pant to be calm and maintain the discipline of the game. Let umpires learn a lesson when he sees his own video in his mobile.#Watson #IPL #IPL20222 #umpire #DCvsRR pic.twitter.com/MCgescq4L8
— M Gautam (@M_Gautam_) April 22, 2022
अंपायर लगातार आ रहे हैं खिलाड़ियों के निशाने पर
इस आईपीएल के सीजन में पहली बार नहीं हुआ है, जब अंपायर खिलाड़ी या टीम के निशाने पर आया हो। इससे पहले भी विराट कोहली को आउट देने के फैसले को लेकर अंपायर पर सवाल उठे थे, उस दौरान विराट भी मैदान पर गुस्सा करने लगे थे। LSG के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस भी अंपायर को गाली दे चुके हैं, जिसके बाद उनपर कार्रवाई भी हुई थी और उसे लेकर काफी ज्यादा ही बवाल मचा था।