IPL 2025: DC के टॉप ऑर्डर को SRH के गेंदबाजों ने किया तहस-नहस, अक्षर पटेल एंड कंपनी ने पावरप्ले में खो दिए अपने चार महत्वपूर्ण विकेट । CricTracker Hindi

IPL 2025: DC के टॉप ऑर्डर को SRH के गेंदबाजों ने किया तहस-नहस, अक्षर पटेल एंड कंपनी ने पावरप्ले में खो दिए अपने चार महत्वपूर्ण विकेट

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Pat Cummins (Pic Source-X)
Pat Cummins (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच इस समय सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली कैपिटल्स ने निराशाजनक शुरुआत की है। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में ही अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज करुण नायर पहली गेंद पर वापस पवेलियन लौट गए। यही नहीं फाफ डु प्लेसिस भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक पोरेल भी 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। कप्तान अक्षर पटेल भी बल्ले से इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। एक विकेट हर्षल पटेल ने लिया। दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका भी लग चुका है और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने सिर्फ 10 रन ही बनाए हैं। केएल राहुल का विकेट जयदेव उनादकट ने झटका। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई है और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने उनके ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है

सनराइजर्स हैदराबाद को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम यह मैच हार गई तो उनका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम के बचे हुए बल्लेबाजों को यहां से बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डालना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अभी तक 10 मैच में 6 में जीत दर्ज की है और 14 अंक के साथ वह अंक तालिका में पांचवें पायदान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के 10 मैच में 6 अंक है और वह प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

close whatsapp