IPL 2024: ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की धुआंधार पारी की बदौलत DC ने अपने घर में GT को दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की धुआंधार पारी की बदौलत DC ने अपने घर में GT को दी करारी शिकस्त

आज यानी 24 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के बेहतरीन मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से करारी शिकस्त दी।

Delhi Capitals (Pic SOuce-X)
Delhi Capitals (Pic SOuce-X)

आज यानी 24 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के बेहतरीन मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से करारी शिकस्त दी। अपने घर में दिल्ली टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 224 रन बनाए। टीम की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने 6 ओवर के भीतर ही 44 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। हालांकि दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के लिए 113 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अक्षर पटेल ने दिल्ली की ओर से 43 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए।

ऋषभ पंत की बात की जाए तो उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से 88* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इन दोनों ने गुजरात टाइटंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। Tristan Stubbs ने 7 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26* रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि Jake Fraser-McGurk ने 23 रनों का योगदान दिया। पृथ्वी शॉ 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वॉरियर ने तीन ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि नूर अहमद ने तीन ओवर में 36 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

दिल्ली ने अपने घर में गुजरात टाइटंस को दी करारी शिकस्त

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी खेली। साई सुदर्शन के अलावा डेविड मिलर ने 23 गेंदों में छह चौकी और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

रिद्धिमान शाह ने 39 रनों का योगदान दिया जबकि राशिद खान ने 21 रन* बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रसिक दर सलाम ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। दिल्ली टीम ने गुजरात टाइटंस को चार रनों से हराया।

https://twitter.com/iPantasticPant/status/1783191758987485663

https://twitter.com/SKThakur67/status/1783191708915937325

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?