WPL 2023: RCB की हार का सिलसिला जारी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी नहीं जीत पाई मुकाबला - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: RCB की हार का सिलसिला जारी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी नहीं जीत पाई मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग 2023 में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से जबरदस्त मात दी।

Jess Jonassen and Smriti Mandhana (Pic Source-Twitter)
Jess Jonassen and Smriti Mandhana (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से जबरदस्त मात दी। यह RCB की इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवी हार है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक मुकाबला भी नहीं जीता है।

महत्वपूर्ण मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तानी स्मृति मंधाना एक बार फिर से 8 रन के निजी स्कोर में आउट हो गई। सोफी डिवाइन ने 21 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी ने 52 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही।

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 37 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि तारा नॉरिस ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट झटका।

RCB की गेंदबाजी एक बार फिर से हुई फेल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत भी बेहद खराब रही। इनफॉर्म बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गई। हालांकि एलिस कैप्सी ने टीम की ओर से 24 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 38 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। कप्तान मेग लेनिंग ने 15 रन बनाए।

मारिजेन केप ने 32 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली जबकि जेस जोनसन ने 15 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 29* रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 रन का योगदान दिया।

RCB की ओर से आशा शोभना ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके। दिल्ली कैपिटल्स में अभी तक पांच मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है और वो अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

https://twitter.com/Sam_mg26/status/1635330806716715013?s=20

https://twitter.com/SherlinSavita/status/1635330804120444929?s=20

close whatsapp