DC vs GT: पहली गेंद पर ही डेविड वार्नर आउट होने से बाल-बाल बचें - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC vs GT: पहली गेंद पर ही डेविड वार्नर आउट होने से बाल-बाल बचें

इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 7वां मुकाबला खेला जा रहा है।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 7वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

बता दें, मुकाबले के पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने एक बेहतरीन गेंद फेंकी जिस पर डेविड वार्नर आउट होने से बाल-बाल बचें। दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पहला ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी ने इस मैच में अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है। पहले ओवर की पहली गेंद उन्होंने वाइड फेंकी। इसके बाद अगली गेंद को डेविड वार्नर ने आराम से खेलना चाहा लेकिन गेंद को उन्होंने पूरी तरह से मिस कर दिया।

उनसे मिस होने के बाद गेंद स्टंप्स पर लगी लेकिन बेल्स (Bails) नहीं गिरी। सभी लोग यह देखकर हैरान रह गए। किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। बता दें, डेविड वार्नर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 32 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 37 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

जहां एक तरफ गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को जबरदस्त मात दी थी वहीं दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, सरफराज खान, राइली रूसो, अमन खान, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार

सब्सीट्यूट खिलाड़ी:

ललित यादव, रोवमन पॉवेल, चेतन साकरिया, मनीष पांडे, खलील अहमद

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI:

रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ

सब्सीट्यूट खिलाड़ी:

आर साई किशोर, जयंत यादव, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, केएस भरत

close whatsapp