सावधान! सूर्यकुमार यादव के फैन हैं तो इस खबर को जरूर पढ़े
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चोटिल हुए थे सूर्यकुमार यादव।
अद्यतन - Mar 11, 2022 8:32 am

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बेहद कम समय में क्रिकेट दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया, जहां बिना डरे इस खिलाड़ी के खेलने का अंदाज हर फैन को काफी ज्यादा पसंद आता है। तो वहीं सूर्य मैदान के हर कोने में शॉट मारने का दम रखते हैं, भले ही इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में एंट्री के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा हो लेकिन जैसे ही मौका मिला वैसे ही सूर्य ने अपनी चमक बिखेरना शुरू कर दी। इस बीच उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया है, जो काफी दमदार है।
सूर्यकुमार यादव फिर से लौट कर आ रहे हैं…
सूर्यकुमार यादव IPL में मुंबई की टीम से खेलते हैं, जहां पिछले साल रिटेंशन के दौरान मुंबई टीम ने अपने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था और सूर्य पर भरोसा जताया था। जिसके बाद टीम ने पोलार्ड, कप्तान रोहित शर्मा और बुमराह के साथ सूर्यकुमार को भी रिटेन कर लिया था। साल 2021 की शुरूआत में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अभी तक 7 वनडे और 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेले हैं।
*वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चोटिल हुए थे सूर्यकुमार यादव।
*वहीं अब IPL में वापसी के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं यादव।
*हाल ही में इंस्टाग्राम पर सूर्य ने एक जबरदस्त रील की है फैन्स के साथ साझा।
*जहां इस रील में जमकर मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं सूर्यकुमार।
SKY की रील पर एक नजर
केंद्रीय अनुबंध में आया SKY नाम पहली बार
वहीं कुछ समय पहले ही BCCI ने नई केंद्रीय अनुबंध की सूची को जारी किया था, जिसमें कई खिलाड़ियों के नाम गायब थे और एक नए नाम की एंट्री थी। इस सूची में नया सूर्यकुमार यादव का था, जहां सूर्य ने पहली बार 1 करोड़ वाली ग्रेड C में अपनी जगह बनाई है।