रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच के पद से हटाने को लेकर DC के Co-owner पार्थ जिंदल ने किया बड़ा खुलासा
दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को इस महत्वपूर्ण पद से हटा दिया है।
अद्यतन - Jul 28, 2024 2:49 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को इस महत्वपूर्ण पद से हटा दिया है। बता दें, दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिकी पोंटिंग की कोचिंग में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी।
2021 सीजन में उन्होंने अंक तालिका के शीर्ष स्थान में अपनी जगह पक्की की लेकिन टीम को क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स और एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 2022 सीजन के बाद से टीम टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही है और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच के पद से हटाना काफी मुश्किल फैसला रहा है।
इसी को लेकर अब दिल्ली कैपिटल्स के को-मालिक पार्थ जिंदल ने अपना पक्ष रखा है। पार्थ जिंदल इस बात से काफी खुश है कि ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुछ और दमदार खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और साथ ही कोचिंग के मामले में उन्हें कोई ऐसा अनुभवी पूर्व खिलाड़ी चाहिए जो हर समय उपलब्ध हो।
CNBC-TV18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान पार्थ जिंदल ने कहा कि, ‘एक ऐसी मुलाकात होने वाली है जिसमें हम मेगा नीलामी के रिटेंशन और रिलीज नियम को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अपना पक्ष सामने रखेंगे। हमारे पास दिल्ली कैपिटल्स में कई शानदार खिलाड़ी हैं। अगर आप ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, Jake Fraser McGurk जैसे खिलाड़ियों को देखें तो हमारी टीम काफी तगड़ी है।’
यह रही वीडियो:
पार्थ जिंदल ने कहा कि, ‘कोचिंग का जो सेटअप होगा हम यही चाहते हैं कि वो पूरे टाइम रहे। उन्हें देश में, शहर में उस समय पूरी तरह से उपलब्ध रहना चाहिए जब हमें उनकी जरूरत हो। यही एक कारण है जिसकी वजह से हम बदलाव करना चाहते हैं।’
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। अब आगामी सीजन में टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।