दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मजाक में लेते हैं कोच रिकी पोंटिंग की बातें, नहीं देता उनपर कोई ध्यान!
दिल्ली कैपिटल्स टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है अभी तक।
अद्यतन - Apr 17, 2023 1:33 pm

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है, लेकिन जैसे-जैसे IPL 2023 आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ये टीम अपने फैन्स को सिर्फ और सिर्फ निराश कर रही है। साथ ही डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली ये टीम जीत को तरस गई है, इस बीच टीम के कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का एक वीडियो सामने आया है।
अंक तालिका में नीचे से टॉप कर रही है दिल्ली कैपिटल्स
जी हां, दिल्ली कैपिटल्स टीम ने लीग में अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं, जहां टीम को सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और दिल्ली टीम जीत का खाता तक नहीं खोल पाए हैं। जिसके बाद ये टीम शून्य अंकों के साथ सबसे नीचे बनी हुई है अंक तालिका पर।
रिकी पोंटिंग की इज्जत नहीं करते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी!
*दिल्ली कैपिटल्स टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है अभी तक।
*इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ एक वीडियो।
*जिसमें दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग और खिलाड़ी आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान ड्रेसिंग रूम में रिकी पोंटिंग खिलाड़ियों को कुछ समझ रहे हैं ।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को ज्ञान देते हुए रिकी पोंटिंग
पृथ्वी शॉ बने टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी
दूसरी ओर टीम के प्रमुख ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की फॉर्म सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है, शॉ हर मैच में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। शॉ ने अभी तक खेले 5 मैचों में सिर्फ और सिर्फ 34 रन बानए हैं।