सरफराज खान की भारतीय टीम में जगह को लेकर ब्रैड हॉग ने रखा अपना पक्ष
वेस्टइंडीज दौरे की भारतीय टेस्ट टीम में सरफराज खान को मौका नहीं मिला है।
अद्यतन - Jun 26, 2023 8:33 pm

सरफराज खान का भारतीय घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसके बावजूद सरफराज को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली है। वेस्टइंडीज दौरे की भारतीय टेस्ट टीम में सरफराज खान को मौका नहीं मिला है।
लाल गेंद प्रारूप में सरफराज खान लगातार बड़ा स्कोर बना रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं को उनसे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। अब इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने अपना पक्ष रखा है। ब्रैड हॉग की मानें तो सरफराज खान का प्रदर्शन हाई क्वालिटी तेज गेंदबाजों के सामने काफी खराब रहा है और इसी वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका नहीं मिल रहा है।
हालांकि ब्रैड हॉग का मानना है कि सरफराज खान इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे और उसके बाद राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाएंगे।
ब्रैड हॉग ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘ रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दौरे में टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया है? मुझे पता है कि भारतीय टेस्ट लाइनअप में सरफराज खान को क्यों नहीं चुना जा रहा है।’
अगले आईपीएल में अगर सरफराज खान अपने आपको साबित कर लेते हैं तो टेस्ट स्तर में उनका करियर काफी लंबा होगा: ब्रैड हॉग
ब्रैड हॉग ने आगे कहा कि, ‘ पहली बात ब्रैड हॉग अपनी स्टेट टीम के लिए नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करते हैं। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखें तो अच्छी गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है और इसी वजह से भारतीय चयनकर्ता सरफराज को लेकर थोड़ा शांत हैं। अगर अगले सीजन में सरफराज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो शायद उन्हें टेस्ट स्तर में भारत के लिए लंबे समय तक खेलते हुए देखा जा सकता है।’
चेतेश्वर पुजारा को लेकर ब्रैड हॉग ने आगे कहा कि, ‘ चेतेश्वर पुजारा भारत के नंबर 3 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट में थोड़ी समस्या है और इसी वजह से मुझे लगता है कि भारतीय चयनकर्ता आक्रमक युवा खिलाड़ियों को टॉप पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं।’