उन्होंने किसी का भी अपमान नहीं किया- सरफराज खान के आक्रामक जश्न वाले वीडियो पर सूत्र ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

उन्होंने किसी का भी अपमान नहीं किया- सरफराज खान के आक्रामक जश्न वाले वीडियो पर सूत्र ने किया बड़ा खुलासा

सरफराज खान ने बीते सीजन में दिल्ली के खिलाफ शतक बनाने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर अंगुली दिखाते हुए आक्रामक तरीके से जश्न मनाया था।

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan. (Photo Source: Twitter)

घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार पारी से सबको प्रभावित करने वाले खिलाड़ी सरफराज खान इन दिनों काफी चर्चे में हैं। दरअसल ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के खिलाफ भारतीय टीम में मौका मिलेगा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। जिसके बाद सरफराज खान के सिलेक्शन नहीं होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरफराज ने किसी का अपमान नहीं किया-सूत्र 

अब वहीं इस बीच सरफराज खान को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल कुछ समय पहले भारतीय टीम के पूर्व सिलेक्टर चेतन शर्मा की तरफ उंगली दिखाकर जश्न मनाने को लेकर सरफराज खान पर कई सवाल खड़े हुए थे। जिसके बाद मुंबई क्रिकेट से जुड़े लोगों ने उनका बचाव किया है और कहा कि सरफराज ने किसी का अपमान नहीं किया।

बता दें कि सरफराज खान ने बीते सीजन में दिल्ली के खिलाफ शतक बनाने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर अंगुली दिखाते हुए आक्रामक तरीके से जश्न मनाया था। जिसके बाद उनकी इस हरकत को लेकर काफी आलोचनाएं हुई थी। वहीं सरफराज खान से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि, दिल्ली में रणजी मैच के दौरान सरफराज का जश्न उनके साथियों और कोच अमोल मजूमदार के लिए था। मजूमदार ने भी सरफराज की शतकीय पारी और जश्न मनाने के लिए अपनी टोपी उतार दी थी।

सूत्र ने कहा कि, उस समय स्टेडियम में चयनकर्ता चेतन शर्मा नहीं बल्कि सलिल अंकोला थे। दरअसल सरफराज ने टीम को दबाव की स्थिति से बाहर निकाला था और यह जश्न उसी के लिए था। क्या खुल कर खुशी मनाना भी गलत है और वह भी तब जब आप अपने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा कर रहे हों।

दरअसल इसके अलावा ऐसी भी खबर सामने आई थी कि पिछले साल मध्य प्रदेश के तत्कालीन कोच चंद्रकांत पंडित सरफराज खान के रवैये से खुश नहीं थे। लेकिन सूत्रका कहना है कि, चंदू सर सरफराज को अपने बेटे की तरह मानते हैं। वह सरफराज को तब से जानते हैं जब वह 14 साल का था। वह हमेशा सरफराज की तारीफ ही करते हैं। वह सरफराज पर कभी भी गुस्सा नहीं होंगे।

यहां पढ़ें: सुरेश रैना ने अपने करियर के मुश्किल समय को किया याद

close whatsapp