DC के बल्लेबाजों ने बनाया खास प्लान, तूफानी बल्लेबाजी से बिगाड़ेंगे RCB का काम | CricTracker Hindi

DC के बल्लेबाजों ने बनाया खास प्लान, तूफानी बल्लेबाजी से बिगाड़ेंगे RCB का काम

आज IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का सामना RCB से Bengaluru में होगा।

(Image Credit-Instagram)
(Image Credit-Instagram)

दिल्ली कैपिटल्स इस समय विजय रथ पर सवार है, वहीं अब ये टीम अपना चौथा मैच खेलने उतरेगी। जहां इस मैच में DC टीम के सामने RCB की चुनौती होगी, ऐसे में इस मैच के लिए दिल्ली टीम के बल्लेबाजों ने स्पेशल अभ्यास किया है और उसी से जुड़ा वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

किस-किस को मात दी है दिल्ली कैपिटल्स ने?

दिल्ली कैपिटल्स टीम का IPL 2025 में गजब का प्रदर्शन जारी है, इस टीम ने कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत की कहानी लिखी है। DC टीम ने अपने पहले मैच में LSG को मात दी थी, उसके बाद दूसरे मैच में इस टीम ने हैदराबाद को हराया था और अपने तीसरे मैच में दिल्ली टीम ने CSK के खिलाफ जीत हासिल की थी।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज लगाने वाले हैं RCB की क्लास

*आज IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का सामना RCB से Bengaluru में होगा।
*वहीं इस मैच से पहले DC टीम के खिलाड़ियों ने किया नेट सेशन में खास तरीके से अभ्यास।
*इस दौरान बल्लेबाज नेट्स में सिर्फ लंबे-लंबे शॉट्स लगाने का अभ्यास करते हुए दिखे।
*ये बल्लेबाज बेखौफ होकर आगे बढ़-बढ़कर लगा रहे थे कई सारे कड़क शॉट्स।

एक नजर दिल्ली कैपिटल्स के अभ्यास वाले वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

कमाल का पोस्ट शेयर किया है DC टीम ने विराट-केएल के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

इस समय अंक तालिका की टॉप तीन टीमें कौनसी है?

हाल ही में गुजरात टीम ने राजस्थान को मात दी थी, जिसके बाद GT टीम अंक तालिका के टॉप आ गई है। ऐसे में दिल्ली टीम दूसरे स्थान पर चली गई है, तो तीसरे स्थान पर RCB की टीम है। वैसे जो टीमें हर सीजन टॉप रहती थी, वो टीम अंक तालिका पर सबसे नीचे हैं और जो टीमें नीचे रहती थी वो टॉप कायम है इस बार। दूसरी ओर पंजाब टीम भी गजब का क्रिकेट खेल रही है और इस टीम ने चार में से अभी तक तीन मैच जीते हैं और एक मैच में हार की कहानी लिखी है।

close whatsapp