दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिख नॉर्खिया IPL शुरू होने से पहले कहां भाग गए? - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिख नॉर्खिया IPL शुरू होने से पहले कहां भाग गए?

दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किया एनरिख नॉर्खिया का एक वीडियो।

Anrich Nortje. (Photo Source: IPL/BCCI)
Anrich Nortje. (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज एनरिख नॉर्खिया की फिटनेस टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी रहती है। रफ्तार के इस सौदागर को टीम ने अपने साथ रिटेन किया है लेकिन उनकी फिटनेस उनका साथ नहीं दे रही है। ऐसे में टीम के कप्तान यानी की पंत के लिए अंतिम 11 को बनाना किसी परेशानी से कम नहीं होगा। वहीं, काफी समय से दिल्ली टीम के फैन्स एनरिख नॉर्खिया के बारे में लगातार पूछ रहे थे। जिसका जवाब अब खुद दिल्ली की टीम ने दिया है और इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

एनरिख नॉर्खिया को लेकर दिल्ली कैपिटल्स को जारी करना पड़ गया एक वीडियो

जब से दिल्ली टीम का नाम बदला है, तब से टीम की किस्मत भी बदल गई है। जहां अब टीम की कमान सिर्फ युवा खिलाड़ी ही संभाल रहे हैं, पहले ये जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के हाथों में थी और अब कप्तानी का काफिला पंत आगे लेकर चलेंगे। वहीं, अगर बात करें टीम के सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टे कि, तो उन्हें लेकर कुछ समय पहले एक बड़ी अपडेट आई थी। जहां इस अपडेट के मुताबिक एनरिख नॉर्खिया जल्दी मैदान में उतरने वाले हैं।

*दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किया एनरिख नॉर्खिया का एक वीडियो।
*इस वीडियो में फैन्स पूछ रहे थे नॉर्खिया को लेकर अलग-अलग सवाल।
*वीडियो में खुद नॉर्खिया ने खुद हिंदी बोलकर दिया जवाब और कहा- मैं यहां हूं।
*7 अप्रैल तक खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे एनरिख नॉर्खिया।

टीम ने साझा किया तेज गेंदबाज का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

2022 के लिए कुछ ऐसी होने वाली है दिल्ली की टीम

रिषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिख नॉर्खिया, डेविड वार्नर, अश्विन हेब्बर, सरफराज खान, केएस भरत, मनदीप सिंह, रोवमेन पॉवेल, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल, प्रवीण दुबे, टिम सीफर्ट, लुंगीसनी एनगिडी, विक्की ओसवाल

close whatsapp