दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा की

दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा कर दी है।

DPL (Pic Source-X)
DPL (Pic Source-X)

दिल्ली प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा कर दी है। बता दें, यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन है। दिल्ली प्रीमियर लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जिओसिनेमा है, जबकि ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्पोर्ट्स18 है।

तमाम क्रिकेट फैंस इस शानदार टूर्नामेंट का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में दिल्ली के तमाम युवा खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिल रहा है। और क्रिकेट फैंस जिओसिनेमा पर इस टूर्नामेंट का लुफ्त उठा सकते हैं। यही नहीं स्पोर्ट्स18 पर इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण होगा।

DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि, ‘हम लोग इस चीज से काफी खुश हैं कि दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में जिओसिनेमा और स्पोर्ट्स18 हमारे पार्टनर हैं। हम यही चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और हमें काफी प्यार दें। यह साथ बहुत ही अच्छा होगा और कई धुआंधार खिलाड़ियों को इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

Viacom18 के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘दिल्ली प्रीमियर लीग के साथ हाथ मिलाकर हम काफी खुश हैं। इस टूर्नामेंट के पहले सीजन के स्ट्रीम और ब्रॉडकास्ट पार्टनर के रूप में कार्य करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी यही कोशिश रहेगी कि यह टूर्नामेंट दुनियाभर के ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैंस देखें।’

DPL 2024 की शुरुआत 17 अगस्त से

बता दें, दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 की शुरुआत 17 अगस्त से होने जा रही है और इसका फाइनल मैच 8 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। कुल 40 मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पुरुष कैटेगरी में 33 मैच खेले जाएंगे, जबकि 7 महिला कैटेगरी में।

टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग लेंगी, जिनके नाम है- साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, पुरानी दिल्ली 6, सेंट्रल दिल्ल किंग्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर। चार महिला टीम में भी है जिनके नाम है- साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर, सेंट्रल दिल्ली क्वींस और ईस्ट दिल्ली राइडर्स। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच इस लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?