‘दिल्ली सच में दिल वालों की…’- इंग्लैंड पर जीत के बाद Rashid Khan ने खास अंदाज में फैंस का किया शुक्रियादा
वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान ने 69 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - अक्टूबर 16, 2023 1:06 अपराह्न

Rashid Khan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप के पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने डिफेंडिग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान को इससे पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टीम ने शानदार वापसी कर झंडे गाड़ दिए हैं।
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) ने इंग्लैंड के खिलाफ 9.3 ओवरों में 37 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। इंग्लैंड के खिलाफ प्रचंड जीत के बाद राशिद खान ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा है-
Rashid Khan ने सोशल मीडिया पर लिखी खास बात
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बोर्ड पर लगाए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक (80 रन) की पारी खेली। वहीं इकरम अलीखिल ने (58 रन) की शानदार पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 40.3 ओवरों में 215 रनों पर ऑलआउट हो गई।
जिसका सारा क्रेडिट अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाजों को जाता है। राशिद खान (Rashid Khan) और मुजीब उर रहमान ने 3-3 विकेट लिया और मोहम्मद नबी के नाम 2 विकेट शामिल रहे। जीत के बाद अफगानिस्तान टीम की खुशी का ठिकाना नहीं था। भारतीय फैंस इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान अफगानिस्तान टीम का सपोर्ट करते हुए नजर आए, जिस चीज ने राशिद करामाती खान का दिल जीत लिया।
राशिद खान (Rashid Khan) ने दिल्ली के फैंस का शुक्रियादा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल्ली सच में दिल वालों की है, स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने हमारा समर्थन किया और पूरे खेल के दौरान हमें आगे बढ़ने में मदद की। और हमारे सभी समर्थकों को उनके ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद।’
Delhi sach mein dil walon ki hai 🙌
A huge thank you to all the fans at the stadium who supported us and kept us going through out the game 🙏
And to all our supporters around the 🌍 thank you for your love 💙
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) October 16, 2023
यह भी पढ़े- Rashid Khan का ये अभ्यास देख डर गई थी टीम इंग्लैंड, अफगान जलेबी ने बजा दिया विरोधियों का बैंड
इंग्लैंड पहले भी हुई है उलटफेर का शिकार
आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब इंग्लैंड की टीम उलटफेर का शिकार हुई। 2011 में आयरलैंड ने इंग्लैंड को 3 विकेट से शिकस्त दी थी। जिसके बाद 2015 में इंग्लैंड को बांग्लादेश के खिलाफ 15 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वर्ल्ड कप 2023 में अब बाकी टीमों को भी अफगानिस्तान से संभल कर रहने की जरूरत है।
क्योंकि अफगानी टीम पलटवार करना जानती है। वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड टीम अगला मुकाबला 21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।